राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में पंजाब नैशनल बैंक के गृह ऋण एक्सपो में लगी भारी भीड़

० आशा पटेल ० 
जयपुर। पंजाब नैशनल बैंक के जयपुर-अजमेर मंडल की ओर से गृह ऋण एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय एक्सपो का उद्घाटन डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा प्रेमचंद बैरवा ने किया। इस दौरान बैंक की विशेष योजनाओं और ब्याज दरों के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है। इस दौरान डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि हमारी सरकार की ओर आवास ऋण, सौर ऊर्जा अनुदान, एवं विशेष वित्तीय सहायता की जा रही है। हमारी सरकार स्वच्छ ऊर्जा के प्रोत्साहन, किफायती आवास व्यवस्था, एवं सर्वजन हित में वित्तीय समावेशन हेतु प्रतिबद्ध है।
अंचल प्रमुख राजेश भौमिक ने बताया कि यह एक्सपो राजस्थान में PNB के सभी मंडल कार्यालयों द्वारा लगाया जा रहा हैं। इस ऋण मेले में गृह ऋण के अलावा सोलर ऋण पर भी विशेष तौर पर ध्यान केंद्रित रहेगा। उन्होंने बताया कि 7 व 8 फरवरी को आयोजित होने वाले ऋण मेले में गृह ऋण एवं सोलर ऋण के साथ-साथ अन्य रिटेल ऋण जैसे गोल्ड ऋण व कार ऋण के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। मंडल प्रमुख धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इस अवसर पर अनेक बिल्डरों के साथ-साथ सोलर पैनल के डीलर भी इस मौके पर शामिल हों रहे हैं। 

इस ऋण मेले का लोगों को भरपूर फायदा मिलेगा। साथ ही रियायती दरों पर सोलर पैनल के अलावा भूखंड एवं मकान की खरीद कर सकेंगे। धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इसी क्रम में बैंक द्वारा 13 फरवरी को भी पीएनबी एमएसएमई ऋण मेला किशनगढ़ व जयपुर में लगाया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार