दहेज मुक्त विवाह के वर वधू व परिजनों का परशुराम जयंती को होगा सम्मान

० आशा पटेल ० 
जयपुर | विप्र महासभा द्वारा मई में परशुराम जन्मोत्सव और प्रांतीय अधिवेशन में समाज से दहेज प्रथा और अन्य कुरीतियों को त्यागने के अपील से जागरूकता आ रही है और समाज के युवा व परिजन दहेज मुक्त विवाह कर एक अनुकरणीय कार्य कर रहे है । विप्र महासभा के संस्थापक सुनील उदेईया ने बताया कि जामडोली एसएचओ सतीश भारद्वाज द्वारा दहेज में आये 21 लाख रुपये और ज्वैलरी को लौटा कर बड़ा संदेश दिया है सुनील जीविप्र महासभा के संस्थापक सुनील उदेईया बताया कि सवाईमाधोपुर के खैरदा के सरकारी अध्यापक निशांत शर्मा द्वारा विवाह में एक रुपया और नारियल लेकर युवाओ को मिसाल पेश की । ऐसे ही जैतपुरा चौमू के विकास शर्मा ने दहेज में आये पाँच लाख रुपये और सामान लौटा कर श्रेष्ठ कार्य किया ।

सुनील जी ने कहा कि विप्र महासभा इनका बहुत बहुत अभिनंदन करता है । युवा वर्ग के आगे आकर दहेज नहीं लेने के संकल्प से ही ये कुरीतियाँ मिटेंगी साथ ही दहेज मुक्त समाज बनेगा । उन्होंने कहा कि समाज में रोटी और बेटी का रिश्ता मज़बूत करना होगा साथ ही खाने और अन्य कार्यों में फ़िज़ूलखर्ची को भी कम करने की कोशिश की जाये तो अच्छा होगा | सुनील उदेईया विप्र महासभा संस्थापक ने निर्णय लिया है कि समाज द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर ऐसे वर वधू और परिजनों का अभिनंदन कर सम्मानित किया जाएगा ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार