रोटरी के छह ‘‘ग्लोबल चैंपियंस ऑफ पीस’’ में एक भारतीय भी सम्मानित

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली - रोटरी इंटरनेशनल ने स्वाति हरकल को उन 
छह वैश्विक पुरस्कार विजेताओं में सम्मानित किया है, जिन्हें 2024-25 के लिए पीपल ऑफ एक्शनः चैंपियन ऑफ पीस पुरस्कार दिया गया। उन्हें यह सम्मान कृषि में इनोवेशन द्वारा ग्रामीणों के संघर्ष को रोकने के लिए किए गए अपने प्रयासों के लिए दिया गया। हरकल रोटरी क्लब ऑफ वेई, महाराष्ट्र की सदस्य हैं। उन्होंने भारत में छोटे किसानों पर बढ़ते आर्थिक बोझ को दूर करने की दिशा में काम करना शुरू किया था।
मिट्टी का पुनर्निर्माण करने की अपनी अत्याधुनिक तकनीकों की मदद से हरकल ने दिखा दिया कि कृषि की सतत विधियों द्वारा किस प्रकार आर्थिक स्थिरता लाकर शांति को बढ़ावा दिया जा सकता है। खेती की सतत तकनीकों की मदद से उनकी परियोजना में फसल की पैदावार बढ़ी, किसानों पर पड़ने वाला वित्तीय बोझ कम हुआ, और ग्रामीण अर्थव्यवस्थाएं मजबूत बनीं, जिससे पलायन और सामाजिक अशांति को रोकने में मदद मिली। वो अपनी परियोजना का लाभ अभी तक 1,100 किसानों को पहुँचा चुकी हैं।

 उन्होंने ऐसी विधियाँ पेश की हैं, जिनसे उत्पादकता बढ़ती है, तथा पर्यावरण पर प्रभाव एवं संचालन की लागत में कमी आती है। उन्होंने महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप्स के सहयोग से अपने अभियान का विस्तार विभिन्न गाँवों करके व्यापक परिवर्तन लाने में मदद की। रोटरी विश्व में विभिन्न समुदायों की जरूरतों को पूरा करने के लिए समर्पित रहा है। इन प्रयासों को सम्मानित करने के लिए रोटरी द्वारा हर साल पीपल ऑफ एक्शन ऑनर्स प्रोग्राम के अंतर्गत छह अभियानों का चयन किया जाता है। हरकल की पहल के अलावा, इस साल सम्मानित किए जाने वाले अन्य अभियानों में शामिल हैंः

जर्मनी में शरणार्थी बच्चों के लिए साईको-सोशल सपोर्ट एवं डिजिटल शिक्षा प्रदान करना। बोस्निया-हर्ज़ेगोविना में पीढ़ी दर पीढ़ी आघात को संबोधित करना और अंतरजातीय भाईचारा बढ़ाना। अमेरिका में संरचनाबद्ध चर्चा कार्यक्रमों द्वारा सामाजिक भेदभाव को कम करना। कोलंबिया में राष्ट्रीय जलवायु नीतियों में शांति पर केंद्रित कार्ययोजनाओं को शामिल करना। चाड में विस्थापित महिलाओं और लड़कियों को व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रदान करना ताकि आर्थिक स्वतंत्रता और स्थिरता का विकास हो सके। विश्व में सम्मानित किए गए अन्य विजेताओं में जर्मनी से ऐनी केजर बाथेल, कोलंबिया से मारिया क्रिस्टीना सिफ्यूएंटेस, चाड से डोमिनो एस. फ्रैंक, अमेरिका से लिंडा लो, बोस्निया-हर्जेगोविना से सनेला म्यूजिक शामिल हैं।

स्वाति हरकल ने कहा, “सतत शांति की शुरुआत आर्थिक स्थिरता और पर्यावरण के साथ तालमेल द्वारा होती है। किसानों को रिजनरेटिव विधियां प्रदान करके हम न केवल उनकी आजीविका में सुधार ला रहे हैं, बल्कि समुदायों को भी मजबूत बना रहे हैं। इससे भूमि का संरक्षण हो रहा है, और भावी पीढ़ियों के लिए कृषि समृद्धि एवं शांति के मार्ग के रूप स्थापित हो रही है। सच्चा परिवर्तन तब आता है जब हम लोगों, पृथ्वी और बेहतर भविष्य के साझा उद्देश्य में निवेश करते हैं।”

इस साल के विजेताओं को स्टेफ़नी उर्चिक, प्रेसिडेंट, रोटरी इंटरनेशनल 2024-25 ने कहा, “शांति की स्थापना उन लोगों के साथ शुरू होती है जो टकराव को दूर करने, विश्वास स्थापित करने और आपसी समझ बढ़ाने की दिशा में पहला कदम उठाते हैं। अपने समुदायों का नेतृत्व करके, ये सम्मानित लोग इस बात की मिसाल पेश करते हैं कि जमीनी स्तर के अभियान किस प्रकार स्थायी शांति की नींव रख सकते हैं।”

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा