भाजपा सरकार के मंत्री द्वारा इंदिरा गांधी का नाम लेकर टिप्पणी करने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर  : राजस्थान विधानसभा में भाजपा सरकार के मंत्री अविनाश गहलोत द्वारा देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का नाम लेकर अमर्यादित टिप्पणी करने के विरोध में तथा मंत्री के आचरण का विरोध कर रहे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा सहित छ: विधायकों का विधानसभा से निलम्बन करने के विरोध में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा भाजपा सरकार के विरूद्ध विरोध-प्रदर्शन किये गये।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया प्रभारी स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि गत दिवस विधानसभा में भाजपा सरकार के मंत्री द्वारा देश की पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी के संदर्भ में अमर्यादित टिप्पणी की जिसका विरोध करने पर मंत्री के विरुद्ध कार्यवाही करने और मंत्री से माफी की मांग कर रहे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा सहित छ: विधायकों को निलंबित किया गया जिस पर कांग्रेस के विधायक विधानसभा में पूरी रात लगातार धरने पर बैठे रहे, इस घटनाक्रम के विरोध में भाजपा सरकार के मंत्री से माफी की मांग करने तथा कांग्रेस विधायकों का निलम्बन समाप्त करने की मांग को लेकर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा भाजपा सरकार के विरूद्ध विरोध-प्रदर्शन आयोजित किये गये

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार