जेएलएफ में समाजसेवी सुधा मूर्ति ने बेटी अक्षता से साझा की मन की बात

० आशा पटेल ० 
जयपुर,। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में सांसद और समाजसेवी सुधा मूर्ति ने उनकी बेटी अक्षता से साझा की अपने मन की बात। JLF के “माई मदर, माइ लाइफ” सेशन में सुधा मूर्ति से उनकी बेटी अक्षता मूर्ति ने काफी सवाल जवाब किए। सुधा मूर्ति के पति इंफोसिस के सह संस्थापकों में से एक नारायण मूर्ति और उनके दामाद एवं पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी मौजूद रहे। 
अक्षता ने अपनी मां से सवाल पूछा कि क्या आदर्शवादिता बचपन तक ही सीमित रहती है? इस पर सुधा मूर्ति ने जवाब दिया कि मैं 74 साल की उम्र में भी आदर्शवादी हूं। मैंने अपने बच्चों को भी यही सीख दी है कि मनुष्य के जीवन में सच्चाई से बढ़कर कुछ नहीं। जैसा आप सोचते हो वैसा ही बोलना चाहिए और वैसा ही करना भी चाहिए। उन्होंने बताया कि उनके पिता भगवान की पूजा में विश्वास नहीं करते थे लेकिन वो प्राणी सेवा में विश्वास रखते थे। 
हमारे यहां हर मौके पर किताबें भेंट में दी जाती थी और ये भी बताया जाता था कि जिंदगी में नॉलेज सबसे महत्वपूर्ण है। मेरा बचपन किताबों के साथ ही गुजरा है, मैं किताबों के बीच ही बड़ी हुई हूं, पैसों के साथ नहीं। इसलिए मैंने हमेशा तुम्हें और रोहन को किताबें ही भेंट की है। क्योंकि इनसे बड़ी कोई भेंट नहीं है।
सुधा ने कहा कि मैं 20 साल पहले सेक्स वर्कर्स को सुधारने के लिए गई थी। मुझे लगा था कि मैं 10 को भी सुधार सकी तो बड़ी बात होगी लेकिन मैंने अपने प्रयासों से 3000 सेक्स वर्कर्स को सुधारा। शुरुआत में यह मेरे लिए काफी चैलेंजिंग रहा टमाटर और पत्थर भी इन लोगों ने मुझे मारे जलील किया। लेकिन मैं ये करती रही और मेरे पति नारायण मूर्ति ने मुझे काफी सपोर्ट किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार