पुस्तक "टूटा है अब मौन- डॉ नीलिमा पाण्डेय के प्रेमगीत" का विमोचन

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली। विश्व पुस्तक मेले में इंडिया नेट बुक के बैनर तले कवयित्री डॉ. नीलिमा पाण्डेय की पुस्तक "टूटा है अब मौन- डॉ नीलिमा पाण्डेय के प्रेमगीत" का विमोचन हुआ। यह अवसर प्रख्यात साहित्यकार डॉ. अशोक चक्रधर की उपस्थिति में संपन्न हुआ। डॉ. नीलिमा पाण्डेय ने अपनी पुस्तक के बारे में बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य प्रेम का संदेश फैलाना है। यह पुस्तक परिवार, भाई, बेटा और प्रकृति से जुड़े प्रेम की भावनाओं को अभिव्यक्त करती है। इसमें विशेष रूप से प्रेम से संबंधित गीत संकलित किए गए हैं, जो पाठकों के हृदय को छूने का प्रयास करेंगे।

विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. अशोक चक्रधर ने लेखिका और उनकी पुस्तक की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है और इस प्रकार की कृतियाँ समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक होतीं हैं। इस अवसर पर कई साहित्यकार और पाठक उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. नीलिमा पाण्डेय, डॉ मनोरमा, विदुषी इला कुमार, डॉ. संजीव कुमार, गीरिश पंकज, डॉ. शकुंतला कालरा, डॉ. सुधीर शर्मा, फारूक अफरीदी, गिरिशेंद्र, विनय माथुर, कृतायन पांडे, मनीषा चौगुलकर आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

प्रकाशक इंडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि इस पुस्तक मेले में "टूटा है अब मौन- डॉ नीलिमा पाण्डेय के प्रेमगीत" के अलावा भी कई महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन किया गया। इनमें अमरत्व के लेखक राघवेश अस्थाना, उत्तरा एवं 51 शिक्षाप्रद कहानियाँ के लेखक डॉ. संजीव कुमार की कृतियाँ शामिल हैं। इन सभी पुस्तकों का विमोचन भी डॉ. अशोक चक्रधर द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित साहित्य प्रेमियों ने लेखकों को बधाई दी और पुस्तकों को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड