सीपीएम ने जनविरोधी बजट की प्रतियां जलाकर किया विरोध-प्रदर्शन

० आशा पटेल ० 
जयपुर ।भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की जिला कमेटी, जयपुर द्वारा केन्द्र की भाजपा-आरएसएस की मोदी सरकार द्वारा पेश किये गये जनविरोधी बजट के विरोध में प्रदर्शन किया गया।
जयपुर में पार्टी कार्यालय मजदूर-किसान भवन, हटवाडा रोड से हसनपुरा सब्जी मंडी जुलूस निकालते हुये सब्जी-मंडी चौराहे पर बजट की प्रतियां जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान सब्जी मंडी चौराहे पर आमसभा का आयोजन किया गया। सभा को सम्बोधित करते हुये वक्ताओं ने आम-बजट को जनविरोधी बताते हुये कहा कि इस बजट में देश की आम जनता, किसान और मजदूर वर्ग की पूरी तरह से अनदेखी की गयी है।
बजट में बढ़ती महंगाई को , विकराल रूप धारण करती जा रही बेरोजगारी खेती-किसानी आदि के ज्वलंत मुद्दों को लेकर भी कुछ प्रावधान नहीं किया गया है। बजट में किसानों, खेत-मजदूरों और खेती-किसानी के सवालों को भी पूरी तरह से नजरंदाज किया गया है। मजदूरों के लिए न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी, पेंशन , योजना कर्मियों व निर्माण श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन आदि सवालों को भी संबोधित नहीं किया गया है।
मोदी सरकार का यह बजट पूरी तरह से किसान-मजदूर आमजन विरोधी और मात्र कार्पोरेट्स दरबारी पूंजीपतियों के हितों को साधने वाला बजट है।सीपीआई(एम) की जिला कमेटी जयपुर द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन को सीपीआई (एम) राज्य सचिव का. किशन पारीक, वरिष्ठ मजदूर नेता का.रविन्द्र शुक्ला और जिला सचिव डॉ.संजय"माधव" ने सम्बोधित किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत