मालवीय मिशन ने बीएचयू का स्थापना दिवस मनाया

० आशा पटेल ० 
जयपुर | महामना मालवीय मिशन, जयपुर की कार्यकारिणी के सदस्यों ने बनारस हिन्दू युनिवर्सिटी - बीएचयू का स्थापना दिवस मनाया । मालवीय मिशन के अध्यक्ष अनिरूद्ध सिंह, ने बताया कि 4 फरवरी, 1916 को बनारस में आजादी से पहले बीएचयू. का शिलान्यास , तत्कालीन वाइस रॉय लोर्ड हार्डिंग द्वारा सम्पन्न किया गया था। यह आयोजन, कई प्रांतो के गवर्नर, महाराजाओं, प्रख्यात विद्यानों, शिक्षाविदों व लगभग 5000 विद्यार्थियों व शिक्षा प्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया था ।
उन्होंने बताया कि मालवीय जी की सोच थी कि यदि भारत को उन्नति करनी है तो नई पीढ़ी को शिक्षित करना अत्यन्त आवश्यक है। इसलिये उन्होंने आर्ट्स, साइन्स, लॉ आदि विषयों के साथ-साथ, तकनीकी व आयुर्वेद की शिक्षा भी देने का निश्चय किया। अंग्रेज कभी नहीं चाहते थे कि हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना हो, परन्तु ये महामना की विद्यता एवं कुशल व्यवहार का ही परिणाम था कि उन्होंने न केवल एसेम्बली में बिल पास करवाया बल्कि वाइस रॉय लॉर्ड हार्डिंग के द्वारा शिलान्यास भी सम्पन्न कराया।

 वाराणसी स्थित बीएचयू का अपना स्वर्णिम इतिहास है और आजादी से पहले स्थापित यह देश का सबसे पुराना और सबसे बड़ा विश्व विद्यालय है | इसका केम्पस इतना बड़ा है कि इसके लिए उस समय कई गांवों की जमीन को अवाप्त किया गया था | जयपुर में सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने बी.एच.यू. के अपने अपने अनुभव साझा किये | कार्यक्रम के दौरान कार्यकारिणी के सदस्य एस.के.जोशी, बी.के. शर्मा, गिरधर गुप्ता, एल.के. महेश्वरी, अशोक हरित एवं राजेश पूनिया उपस्थित रहे। गिरधर गुप्ता, महासचिव ने आयोजन में सम्मिलित होने के लिये सभी को धन्यवाद किया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार