सद्भावना साइकिल यात्रा पर निकले हिमांशु कुमार का हुआ नागेपुर में स्वागत

० आशा पटेल ० 
मिर्जामुराद  : महात्मा गांधी की समाधि स्थल राजघाट दिल्ली से 30 जनवरी से साइकिल यात्रा पर निकले सामाजिक और मानवाधिकार कार्यकर्ता हिमांशु कुमार प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर पहुंचे तो लोक समिति कार्यकर्ता और आशा सामाजिक विद्यालय के बच्चों ने माला पहनाकर स्वागत किया। एक्टिविस्ट हिमांशु कुमार की साइकिल यात्रा का समापन कुशीनगर में महात्मा बुद्ध ,कबीरदास, काशी में सन्त रविदास की समाधि का दर्शन करने के साथ होगा। 60 वर्षीय हिमांशु मिर्जामुराद पहुंचे. जहां लोक समिति समूह की दर्जनों महिलाओं ने अंगवस्त्र के साथ टीका लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया।
 समाजसेवी हिमांशु कुमार ने कहा कि शिक्षा, संस्कृति, कला और गंगा जमुनी तहजीब का शहर है बनारस।आज समाज को प्रेम और आपसी मेलजोल की जरूरत है नफरत की नही। दरअसल समाज में अशांति और नफरत फैलाने वाले लोकप्रिय नहीं हैं। सत्य और धर्म उनके साथ नहीं है, लेकिन वो संगठित और सक्रिय हैं, हमारी निष्क्रियता का लाभ उठाते हैं, हमे इंसान के बजाय भीड़ बनाने में और वोट बैंक बनाने में उनका फायदा है। आज एक-दूसरे के बारे में वैमनस्य, भ्रम और भय फैलाया जा रहा है। बहुत चालाकी से अधकचरे झूठ को सच बनाया जा रहा है। नयी टेक्नोलॉजी और सोशल मीडिया का गन्दा इस्तेमाल हो रहा है। ऐसे में हमे सचेत होकर रहना है सत्य को जानना है और समाज मे मिलजुल कर रहने की परंपरा का निर्वहन करना है।
लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने कहा कि आज के समय में हिमांशु जी की साइकिल यात्रा हमारे लिए सुखद है और इनसे हमें ऊर्जा मिलती है। कार्यक्रम का संचालन लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने किया और अध्यक्षता रामबचन ने किया। धन्यवाद ज्ञापन आशा राय ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्यामसुंदर, सुनील,अनीता, सोनी, मनीषा ,रामबचन,विद्या,ज्योति,सबीना, शमाबानों, आशीष, मनीष, मंजीता,सीमा,मधुबाला, पंचमुखी, अवनीश, सदरुल,हसीना, अफसाना, तैरून आदि अनेक लोग मौजूद रहे.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड