बॉब ने अर्जुन विजेता प्रणव सूरमा को खेल उपलब्धियों के लिए किया सम्मानित

० आशा पटेल ० 
मुंबई | बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अपने बैंक के अधिकारी और वर्ष 2024 के प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार विजेता प्रणव सूरमा को सम्मानित किया । सूरमा ने पेरिस पैरालिंपिक गेम्स 2024 में पुरुषों की F51 क्लब थ्रो स्पर्धा में भारत के लिए रजत पदक जीता। पैरा एथलेटिक्स में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों और देश को गौरव दिलाने के लिए उन्हें अर्जुन पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया। बैंक ऑफ़ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी देबदत्त चांद ने कहा, "प्रणव की उल्लेखनीय उपलब्धियाँ उनके अथक समर्पण और दृढ़-निश्चय का परिणाम हैं और एक संगठन के रूप में हम उनके साथ खड़े हैं क्योंकि वे अपनी उपलब्धियों से लगातार देश को गौरवान्वित कर रहे हैं। 

हम अपने खेल कोटे का उपयोग करते हुए प्रतिभाशाली व्यक्तियों को उनकी रुचि के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए संस्थान के स्तर पर आवश्यक सहयोग प्रदान कर रहे हैं। हम एक ऐसी संस्कृति विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो प्रणव जैसी खेल प्रतिभाओं को निखारती है और उन्हें जीवन के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता अर्जित करने के लिए प्रोत्साहित करती है। चांद ने सूरमा को उनकी उपलब्धियों के लिए प्रबंधक के पद पर आउट-ऑफ-टर्न पदोन्नति तथा दस लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि के साथ सम्मानित किया और उन्हें बैंक में 'खिलाड़ी' श्रेणी में वर्गीकृत किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार