प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर। अमेरिकी सरकार द्वारा भारतीय प्रवासियों को अमानवीय हिरासत में रखकर निर्वासित करने के दौरान हथकड़ी लगाये जाने तथा उनकी गरिमा को ठेस पहुॅंचाकर राष्ट्र की छवि को धूमिल किया गया, किन्तु भाजपा की केन्द्र सरकार उदासीन और असहाय बनी रही, हमारे नागरिकों के पक्ष में खड़े होकर इस व्यवहार का विरोध करने की बजाए भाजपा की केन्द्र सरकार मौन है, इसके विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा लिये गये निर्णय पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार प्रदेश की जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा जिला मुख्यालयों पर विरोध-प्रदर्शन किया गया।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया प्रभारी स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि अमेरिकी सरकार द्वारा भारतीय प्रवासियों के अचानक और अन्यायपूर्ण निर्वासन से उत्पन्न संकट के मध्यनजर निर्वासित व्यक्तियों के साथ किये गये गंभीर अन्यायों के विरूद्ध सामूहिक आवाज उठाने हेतु तथा केन्द्र सरकार द्वारा वैश्विक मंच पर भारत के नागरिकों की गरिमा और अधिकारों की रक्षा करने में विफल रहने के विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा जिला मुख्यालयों पर विरोध-प्रदर्शन आयोजित किये गये।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार