बिल्डिंग ब्रेन्स प्रीस्कूल ने “Flavors of India” थीम पर आयोजन किया

० आशा पटेल ० 
जयपुर : बिल्डिंग ब्रेन्स प्रीस्कूल ने RIC ऑडिटोरियम में वार्षिक समारोह का आयोजन किया। इस वर्ष का विषय “Flavors of India” था, जिसमें देश की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। 2 से 6 वर्ष की आयु के प्रीस्कूलर बच्चों ने विभिन्न भारतीय राज्यों के लोकगीतों पर प्रस्तुतियाँ देकर मंत्रमुग्ध कर दिया। पारंपरिक परिधानों में सजे इन नन्हे कलाकारों ने भारत की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया और “अनेकता में एकता” का संदेश दिया।
बिल्डिंग ब्रेन्स प्रीस्कूल की निदेशक सोनिका मेहरवाल ने कहा कि बच्चों में प्रारंभिक अवस्था से ही सांस्कृतिक मूल्यों को विकसित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा, “आज की तेज़ी से बदलती दुनिया में हमारे युवा पीढ़ी के लिए एकता और देशभक्ति के महत्व को समझना ज़रूरी है। इस कार्यक्रम के माध्यम से, हम बच्चों में भारत की विविध विरासत के प्रति सम्मान और अपनापन विकसित करने का प्रयास कर रहे हैं।” 

कार्यक्रम में शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की गई। इस वार्षिक समारोह ने एक बार फिर यह साबित किया कि बिल्डिंग ब्रेन्स प्रीस्कूल शिक्षा को केवल पढ़ाई तक सीमित न रखते हुए, सांस्कृतिक संवर्धन के साथ समग्र विकास को भी प्राथमिकता देता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार