ऑडी ने भारत में पेश की नई लक्ज़री कार ऑडी RS Q8

० योगेश भट्ट ० 

मुंबई : जर्मनी की लग्ज़री कार निर्माता ऑडी ने भारत में अपनी हाई-परफॉर्मेंस लग्ज़री एसयूवी, ऑडी RS Q8 परफॉर्मेंस के लॉन्च की घोषणा की है। यह एसयूवी दमदार ताकत और बेहतरीन लग्ज़री का शानदार मेल है। अपनी जबरदस्त क्षमताओं और आकर्षक डिजाइन के साथ, यह परफॉर्मेंस एसयूवी सेगमेंट में नए मानक स्थापित कर रही है। भारत में नई ऑडी RS Q8 परफॉर्मेंस की शुरुआती कीमत 2,49,00,000 रूपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इसके साथ 10 साल की मुफ्त रोड साइड असिस्टेंस का लाभ मिलता है। इसके अलावा, आकर्षक मेंटेनेंस और सर्विस पैकेज भी उपलब्ध हैं।

ऑडी इंडिया के प्रमुख, श्री बलबीर सिंह ढिल्लन ने कहा, "ऑडी RS Q8 परफॉर्मेंस का लॉन्च भारत में बेहतरीन परफॉर्मेंस कारें लाने की हमारी प्रतिबद्धता का एक अहम पड़ाव है। इसकी दमदार ताकत, शानदान स्टाइल और रोजमर्रा के इस्तेमाल की सहूलियत इसे उन ग्राहकों के लिए खास बनाती है, जो परफॉर्मेंस और लग्ज़री के बीच कोई समझौता नहीं करना चाहते। भारत में हमारे RS मॉडल्स को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, जिससे हमें अपने परफॉर्मेंस कार पोर्टफोलियो को और आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिली है। खासकर हमारे युवा ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है और ऑडी RS Q8 खरीदने वालों में लगभग आधे ग्राहक युवा हैं।"

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा