भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार अभिलेख केंद्र जयपुर ने मनाया अपना 135वां स्थापना समारोह

० कोषा गुरुंग ० 
जयपुर : :भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार अभिलेख केंद्र, जयपुर में अभिलेख केंद्र का 135वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में अजमेर के एमडीएस विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर वी.के.वशिष्ठ को आमंत्रित किया गया। इसके अलावा राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर के इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष निकी चतुर्वेदी,डॉ. जिज्ञासा मीना, डॉ.अर्चना शर्मा और दिनेश शर्मा को भी आमंत्रित किया गया और अपने - अपने विचार व्यक्त किए। 
इस मौके पर अभिलेख केंद्र के प्रभारी सहायक निदेशक डॉ. एस. एल. साहू ने स्थापना दिवस समारोह पर अभिलेखों के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इसमें करियर के अवसरों के बारे में भी बताया। इस अवसर पर डॉ. वी. के. वशिष्ठ ने अभिलेखागार और इतिहास के निर्माण पर व्याख्यान दिया और राजपूताना इतिहास के बारे में रोचक जानकारी से अवगत कराया। कार्यक्रम में राजस्थान विश्वविद्यालय के इतिहास और भारतीय संस्कृति विभाग के छात्र भी मौजूद रहे और उन्हें अभिलेख केंद्र में अभिलेखों के रखरखाव की जानकारी से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम के अंत में निशा अभिलेख अधिकारी द्वारा सभी का धन्यवाद ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत