चीन में इंडिया स्टोनमार्ट 2026 के प्रचार के लिए एलयूबी और सीडोस ने लगाया स्टॉल

० आशा पटेल ० 
जयपुर। चीन में आयोजित ज़ियामेन स्टोन फेयर में इंडिया स्टोनमार्ट- 2026 के प्रचार हेतु भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने भागीदारी की और स्टॉल उद्घाटन आयोजित किया। यह अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी 16 मार्च से 19 मार्च तक आयोजित की जा रही है, जिसमें पत्थर उद्योग के प्रमुख विशेषज्ञ, निर्माता, व्यापारी और विश्वस्तरीय कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। सीडोस और लघु उद्योग भारती द्वारा संयुक्त रूप से ज़ियामेन स्टोन फेयर चीन में इंडिया स्टोन मार्ट 2026 के प्रचार के लिए एक विशेष स्टॉल स्थापित किया गया। इस स्टॉल का उद्घाटन भारतीय पत्थर उद्योग की वैश्विक पहचान और गौरव का प्रतीक है।

 लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव नरेश पारीक, प्रदेश उपाध्यक्ष नटवरलाल अजमेरा, वित्तीय सलाहकार योगेश गौतम, प्रांत संयुक्त महामंत्री सुरेश कुमार विश्नोई तथा सीडोस (सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ स्टोन्स) की ओर से वरिष्ठ उप महाप्रबंधक विवेक जैन भारतीय पत्थर उद्योग का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। नरेश पारीक ने बताया कि यह पहल भारतीय प्राकृतिक पत्थरों की वैश्विक बाजार में सशक्त उपस्थिति स्थापित करने और इंडिया स्टोन मार्ट 2026 के अंतरराष्ट्रीय प्रचार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार