श्री कृष्ण यात्रा का द्वारिका से शुभारंभ,23 मार्च को पहुंचेगी मथुरा

० आशा पटेल ० 
द्वारिका। संयुक्त भारतीय धर्म संसद के तत्वावधान में आयोजित श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के तहत द्वारिका से मथुरा तक 4 मार्च से 23 मार्च तक चलने वाली श्री कृष्ण रथ यात्रा का शुभारंभ द्वारिका से हुआ  श्री कृष्ण रथ द्वारका पहुंचा जहां पर द्वारकाधीश के दर्शन के उपरांत जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद महाराज के प्रतिनिधि नारायणानंद ब्रह्मचारी महाराज ने रथ का पूजन व द्वारकाधीश का माल्यार्पण व यात्रियों का स्वागत सत्कार कर स्थानीय सनातनियों ने रथ यात्रा को द्वारिका से रवाना किया।
इस अवसर पर पुजारी पुरोहित संघ के अध्यक्ष अश्विन भाई पुरोहित युवा ब्रह्म समाज अध्यक्ष भार्गव भाई भट्ट प्राची तीर्थ के प्रमुख महंत कौशिक भाई पंड्या, डॉक्टर कैलाश परवाल, संयुक्त भारतीय धर्म संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य राजेश्वर ,विश्व हिंदू परिषद के द्वारिका प्रांत के अध्यक्ष विपुल पुरोहित युवा संघ के अध्यक्ष वत्सल पुरोहित पंडित नंदकिशोर दयालपुर आदि उपस्थित रहे। यात्रा के शुभारंभ पर डॉ कैलाश परवाल ने अपनी हिंदी काव्य ग्रंथ श्री कृष्णम शंकराचार्य के उत्तराधिकारी नारायणानंद महाराज को भेंट किया ।

 इस यात्रा में श्री कृष्णम महाकाव्य की विश्व की सबसे छोटी गीता व उसके रचयिता जयपुर के डॉक्टर राम सिंह राजोरिया भी साथ में चल रहे हैं |  कृष्ण रथ यात्रा को लेकर गुजरात के सनातनियों में विशेष उत्साह देखा गया और सभी एक स्वर में यही प्रार्थना करते दिखे कि अब मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्त होकर वहां पर भव्य श्री कृष्ण मंदिर का निर्माण होना चाहिए। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड