कराधान और एआई पर सेमिनार : डिजिटल युग में टैक्स और टेक्नोलॉजी का संगम

० आशा पटेल ० 
जयपुर : दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की जयपुर शाखा द्वारा सीए सदस्यों के लिए टैक्सेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक सेमिनार का आयोजन जयपुर शाखा में किया गया।
जयपुर शाखा के अध्यक्ष सीए विकास यादव और सचिव सीए यश गुप्ता ने बताया कि इस सेमिनार का उद्देश्य कराधान और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते प्रभाव को समझना और सदस्यो को नवीनतम तकनीकी विकास से अवगत कराना है। सेमिनार के माध्यम से कर प्रणाली में स्वचालन, डेटा विश्लेषण और एआई आधारित अनुप्रयोगों की भूमिका पर चर्चा की गई, जिससे कर अनुपालन को अधिक सुगम, प्रभावी और पारदर्शी बनाया जा सके।

इस सेमिनार के माध्यम से विशेषज्ञ सीए मनोज गुप्ता ने इनकम टैक्स बिल 2025 : चुनौतियाँ एवं संभावनाएँ विषय पर अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया। सीए यश ढड्डा ने जीएसटी में हालिया विकास विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने जीएसटी कानून में हाल ही में हुए संशोधनों, नीतिगत बदलावों और उनके व्यावहारिक प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। सेमिनार में सीए अखिल पचौरी ने प्रोफेशनल्स के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) विषय पर चर्चा की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली