साहू फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने जा रही राजस्थानी फिल्म "बेटी है वरदान" का मुहूर्त

० आशा पटेल ० 
जयपुर | साहू फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने जा रही राजस्थानी फिल्म "बेटी है वरदान" का मुहूर्त गुलाबी नगर जयपुर के आराध्य देव गोविंद देवजी के मंदिर में पूर्ण विधि विधान से संपन्न हुआ |
मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सानिध्य में सेवा अधिकारी मानस गोस्वामी ने "बेटी है वरदान" राजस्थानी फिल्म का आराध्य गोविंद देवजी की पूजन कर शुभारंभ किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी | फिल्म की टीम को मंदिर प्रशासन द्वारा दुपट्टा पहनाकर और प्रसाद भेंटकर स्वागत सम्मान किया |
फिल्म के निर्देशक उग्रसेन तंवर ने बताया कि यह एक पारिवारिक राजस्थानी फिल्म है जिसे संपूर्ण परिवार के साथ बैठकर देखा जा सकता है | फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे आज के इस आधुनिक जमाने में भी बेटी के प्रति लोगों की सोच अभी बदली नहीं है | लोग अभी भी बैटे और बेटी में फर्क करते हैं | इसी संदेश को जनमानस तक पहुंचाएगी हमारी यह फिल्म | मुहूर्त के बाद मंदिर में कलाकारों पर विभिन्न दृश्य फिल्माए गए |
इस दौरान फिल्म के निर्माता गणेश साहू, बनवारी लाल साहू, रेखा परिहार, पंडित विजय शंकर पांडे, राजेंद्र राव, चंद्रशेखर, पुष्पेंद्र सैनी, मनीष साहू, राज जांगिड़, हितेश सोलंकी, माधुरी खंडेलवाल, अभिनव शर्मा ,सुभाष सेठ, मीनाक्षी, सनाया सैनी, जया पांडे, मिताली सोनी, महावीर सोनी, सुरेश मुद्गल,डीओपी बलजीत स्वामी और अनिल सैनी सहित कई लोग मौजूद रहे |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास