महिला दिवस पर वरिष्ठ पत्रकार अनुभा जैन को वुमन अचीवर्स अवार्ड

० आशा पटेल ० 
जयपुर। वरिष्ठ पत्रकार लेखिका डा. अनुभा जैन को महिला दिवस के अवसर पर राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स और इंडस्ट्री आर.सी.सी.आई के यंग वुमन इंटरप्रेन्योर विंग ( वाई.डब्ल्यू.ई ) द्वारा वुमन अचीवर्स अवार्ड 2025 से नवाजा गया। डा. अनुभा को यह अवार्ड मीडिया क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान और कार्य कौशल के लिये दिया गया है। डा. अनुभा जैन रोटरी बैंगलोर में मानद निदेशक इंटरनेशनल सर्विस व वुमन एमपावरमेंट पदों पर रह चुकी हैं। साथ ही राज. चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्टरीज में मानद अपर सचिव तथा फिक्की फ्लों बैंगलोर चैप्टर में मानद सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। उन्होने महिला नेतृत्व पर "वुमन लीडर्स इन राजस्थान लेजिस्लेचर-सिंस 1952" नामक कॉफी टेबल बुक भी लिखी है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरसीसीआई के अध्यक्ष डा. के.एल. जैन, सीनियर इंस्पेक्टर सी.आई.डी संगीता शर्मा और सब इंस्पेक्टर राजस्थान पुलिस सुषमा चौधरी द्वारा डा. अनुभा जैन को पुरूस्कृत किया गया।
चैंबर मे महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बोलते हुये महिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला सुरक्षा के लिये पुलिस प्रशासन हमेशा प्रतिबद्व है और कहीं भी महिला उत्पीड़न होने पर महिलायें 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस सहायता ले सकती हैं।कार्यक्रम का आयोजन आर.सी.सी.आई-वाई.डब्ल्यू.ई द्वारा किया गया। इस अवसर पर आर.सी.सी.आई-वाई.डब्ल्यू.ई की चेयरपर्सन सोनिका मेहरवाल और चांदनी जग्गा भी उपस्थित थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड