यूईएम जयपुर के एम.बी.ए.और बी.बी.ए. के छात्रों ने किया औधोगिक भ्रमण

० आशा पटेल ० 
जयपुर | यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट जयपुर के छात्रों ने जयपुर रुग्स प्राइवेट लिमिटेड, जयपुर का दौरा किया जो हस्तनिर्मित और बुने हुए कालीनों के निर्माता है और यह कंपनी लक्जरी कालीनो के उत्पादन के लिए जानी जाती है, यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट के लगभग 50 छात्रों को कंपनी के हेड ऑफिस में कालीनो की फेक्टरी संचालन के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को कम्पनी के मालिक नन्द किशोर चौधरी से मिलने का अवसर मिला, जिन्होंने कंपनी की यात्रा और वैश्विक बाजार में इसकी भूमिका के बारे में जानकारी साझा की।
 चौधरी ने बताया कि जयपुर रुग्स ने लगभग 950 करोड़ का वैश्विक कारोबार हासिल किया है, जिससे विश्वस्तर पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा है। इस स्टडी टूर में छात्रों को रग्स कंपनी की प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला, जिसे उन्हें एक वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त उद्यम चलाने में शामिल संचालन की जटिलताओं की गहरी समझ प्राप्त की । इस व्यावहारिक अनुभव ने अन्तराष्ट्रीय व्यापार के प्रंबधन की चुनौतियों और रणनीतियों के बारे में व्यावहारिक अंतर्दृष्टि प्रदान की । सभी एम. बी.ए. और बी.बी.ए. छात्रों के साथ शैक्षणिक टीम में डॉ. राहुल शर्मा, डॉ मनीषा सिंह, डॉ. पवन शर्मा, प्रो स्वेता पारिक और प्रो. ऋषिता दास शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार