होली मिलन समारोह प्रेम व सौहार्द की भावना को मजबूत करने का अवसर-हेमलता महेश भावरकर

० संवाददाता द्वारा ० 
छिन्दवाड़ा : कपड़ा बैंक “सेवा सहयोग समिति” छिन्दवाड़ा की जिला समिति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में समिति सदस्य शामिल होकर होली पर्व मनाया। होली मिलन समारोह में समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से समाज में भाईचारा एवं प्रेम सौहार्द और सहयोग की भावना मजबूत होती है। समाज विकास एवं सहयोग के लिए सभी को साथ मिलकर काम करना होगा। यह आयोजन कपड़ा बैंक के सदस्यों को जोड़ने और प्रेम व सौहार्द की भावना को मजबूत करने का अवसर बना ।

जिला मीडिया प्रभारी श्याम कोलारे ने बताया कि कपड़ा बैंक के सभी सदस्यों शुभ चिंतको एवं दान-दाताओ के साथ संस्थापक महेश भावरकर, राष्टीय अध्यक्ष हेमलता महेश भावरकर, जिलाध्यक्ष ललिता सरवैया, जिला उपाध्यक्ष रुक्मणी ठाकुर, जयराम करोसिया की उपस्तिथि में चौरई क़े “आशीर्वाद लान” में संपन्न हुआ । जिसमे मटकी फोड़, कुर्सी दौड़, कान्हा संग संगीत, रंग-गुलाल से होली मुख्य आकर्षण रहे ।  इस् कार्यक्रम में चौरई अध्यक्ष स्वाति श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष दीपा राय, सचिव कमलेश धेनुसेवक़, वरिष्ठ सदस्या , उमा सोनी, शिवकुमारी शर्मा, शिववती सांवरे, सुषमा पांडे, वंदना डेहरिया, शक्ति यादव, संगीता राजपूत, सीता यादव, राजुल जैन,

 मनीषा शर्मा, सरिता, राधा मालवी, सिरोहिया, काजल, सेजल, आस्था, पायल सोना, श्रध्दा तिवारी, किरण पाण्डेय, राजकुमारी शर्मा, रोशनी शर्मा तथा कपड़ा बैंक के सेवा भावना से प्रेरित होकर नयी सदस्या अनुभा चौरसिया उपस्थित रही । कपड़ा बैंक के पुरुष विंग द्वारा भोजन व्यवस्था की जिसमे दीपू शर्मा, उपाध्यक्ष, रिंकू चौरिया, मदन डहरिया, हरीश महेश्वरी, राकेश जन्घेला, राकेश वर्मा, चौरई गोलू भाई, राहुल राजपूत का विशेष सहयोग रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार