एआई बनेगा भारत का ग्रोथ इंजन,जीडीपी को मिलेगी रफ्तार : आकाश अंबानी

० आशा पटेल ० 
मुंबई : रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन आकाश अंबानी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को इस पीढ़ी का सबसे बड़ा बदलाव बताया है। आंकाश अंबानी ने यह बात जियो वर्ल्ड सेंटर में ‘मुंबई टेक वीक 2025’ के दौरान कही। उन्होंने कहा कि एआई भारत की आर्थिक वृद्धि का प्रमुख ग्रोथ इंजन साबित होगा, जिससे देश आने वाले कई वर्षों में 10 प्रतिशत या दहाई अंक की वृद्धि दर हासिल कर सकेगा। ड्रीम11 के सीईओ हर्ष जैन के साथ एक फायरसाइड चैट के दौरान आकाश अंबानी ने भविष्य के लिए एआई को महत्वपूर्ण बताया।

अंबानी ने बताया कि उनकी कंपनी ने एआई के मोर्चे पर मार्गदर्शन के लिए 1,000 से अधिक डेटा वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और इंजीनियरों की एक टीम बनाई है। उन्होंने कहा कि कंपनी जामनगर में एक गीगावाट क्षमता का डेटा सेंटर भी बना रही है, जो देश की एआई को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। इसके अलावा कंपनी ग्राफिक प्रसंस्करण इकाई (जीपीयू) की पेशकश पर भी विचार कर रही है। जियो के चेयरमैन ने कहा कि भारत को एआई में आगे ले जाने के लिए तीन मूलभूत क्षेत्रों पर ध्यान देना होगा ये हैं- एआई इंफ्रास्ट्रक्चर, अनुसंधान व विकास, और कुशल प्रतिभा।

 उन्होंने भारत में डिजिटल व एआई इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए लगातार निवेश की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि “वे दिन चले गए जब हम तकनीक के मामले में पिछड़े नज़रिए से सोचते थे। मुझे लगता है कि हमने दुनिया में यह स्थापित कर दिया है कि भारत उन अग्रणी देशों में से एक है जो तकनीक को तेजी अपना सकते हैं और देश के लाभ के लिए तकनीक का उपयोग कर सकते हैं।“

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार