आई बैंक सोसायटी ' द्वारा नेत्रदानी परिवारो का हुआ सम्मान समारोह

० आशा पटेल ० 
जयपुर, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा है कि नेत्रदान महादान है। इसके लिए अधिकाधिक लोगों को प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि देश में लगभग 1.25 करोड़ लोग दृष्टिहीन हैं। अंधता निवारण में नेत्रदान की संस्कृति विकसित करने में सभी सहयोग करें। राज्यपाल 'आई बैंक सोसायटी आफ राजस्थान' द्वारा आयोजित 'नेत्रदानी परिवार सम्मेलन समारोह' में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नेत्रदान से जुड़े परिवारों का अभिनंदन और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मृत्यु से पूर्व नेत्रदान का संकल्प कर यदि व्यक्ति अपनी आँखें दान कर जाएँ तो देश के सभी नेत्रहीन लोगों को एक ही साल में आँखें मिल जाएंगी। 
उन्होंने कहा कि जो नेत्रदान करता है, वह साधु होता है। मनुष्य वही है जो मनुष्य के काम आए। राज्यपाल बागडे ने आई सोसायटी के वार्षिक प्रतिवेदन का भी लोकार्पण किया। समारोह में 'आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान' के अध्यक्ष डॉ. बी.एल. शर्मा ने नेत्रदान जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयासों और सोसायटी की पहल से नेत्रदान क्षेत्र में की गई विशिष्ट उपलब्धियों से विस्तार से अवगत कराया। एसएमएस के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. दीपक माहेश्वरी ने नेत्रदान से जुड़ी चिकित्सकीय भ्रांतियों के बारे में जानकारी देते हुए इसके लिए आगे आकर पहल करने पर जोर दिया। ललित कोठारी और विनय संचेती ने भी अपने विचार रखे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड