महिलाओं में असंभव को संभव करने की शक्ति : डॉ.प्रीति पाचपांडे

० योगेश भट्ट ० 
पुणे: आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं,वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं और हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। बावजूद इसके,कार्यस्थलों पर महिलाओं को भेदभाव का सामना करना पड़ता है। यदि उन्हें सही समय पर अवसर और परिवार का मजबूत समर्थन मिले,तो वे किसी भी असंभव कार्य को संभव बना सकती हैं। महिलाओं में यह अद्भुत शक्ति होती है। यह विचार औद्योगिक शिक्षा मंडल शिक्षा समूह (एएसएम) की ट्रस्टी डॉ. प्रीति पाचपांडे ने व्यक्त किए।
वे एमआईटी आर्ट, डिज़ाइन और टेक्नोलॉजी विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कर्तृत्ववान महिला पुरस्कार वितरण समारोह में बोल रही थीं। इस अवसर पर रिलायंस लाइफ साइंसेज की व्यावसायिक प्रमुख डॉ. शैलजा सक्सेना, एमआईटी एडीटी विश्वविद्यालय के प्र-कुलगुरु प्रो. डॉ. मोहित दुबे, एमआईटी स्कूल ऑफ बायो-इंजीनियरिंग की प्राचार्या डॉ. रेणु व्यास, डॉ. अश्विनी पेठे सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
इस मौके पर डॉ. शैलजा सक्सेना ने कहा कि, "जैसा कि विद्वानों ने कहा है, एक शिक्षित महिला दो परिवारों का उद्धार करती है। इसलिए, माता-पिता को बेटियों की शिक्षा में कोई कोताही नहीं बरतनी चाहिए। मैंने भी अपने शिशु के मात्र एक वर्ष के होने पर पीएचडी शोध कार्य शुरू किया। बच्चे की देखभाल के साथ शोध कार्य पूरा किया और कोविड काल में खुद की टेस्टिंग लैब भी स्थापित कर पाई, यह मेरे लिए गर्व की बात है। इससे स्पष्ट होता है कि मां बनने के बाद भी, यदि परिवार का समर्थन मिले तो महिलाएं समाज में बदलाव ला सकती हैं।"

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्रों ने महिलाओं पर आधारित नृत्य प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को एमआईटी एडीटी द्वारा सम्मानित किया गया। इनमें सौ. गौरी देशपांडे, प्रतिमा जोशी, डॉ. अनिंदिता बैनर्जी, डॉ. सारिका भोसले-फुंदे, सौ. वृषाली खंडागळे, डॉ. पारुल गंजू, सौ. सुनीता शेंडे, सौ. वंदना येरमरकर, प्रो. निशिगंधा पटेल और डॉ. रीना पगारे का समावेश रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड