हाउस ऑफ शहरवाली में रंगों का होली उत्सव

० संवाददाता द्वारा ० 
कोलकाता : हाउस ऑफ शहरवाली में परिवार और दोस्त होली के इस त्योहार को मनाने के लिए एकत्रित हुए। यह उत्सव इस तरह से योजनाबद्ध किया गया था कि यह एक अविस्मरणीय अनुभव बन गया। उत्सव की शुरुआत पारंपरिक रंगों की रस्म से हुई, इसमें सामान्य सिंथेटिक रंगों की बजाय केसर का पानी, गुलाब जल, गुलाब की पंखुड़ियाँ, और चंदन का पानी शामिल था। इन प्राकृतिक सामग्री की खुशबू हवा में घुल गई, जो उत्सव की जादुई अनुभूति को और भी बढ़ा देती थी।
प्रतिभागी अपने सबसे अच्छे और रंगीन पारंपरिक कपड़े पहनकर आए थे, उत्सव में शामिल लोग पारंपरिक होली गीत गा रहे थे, खुशी और उत्साह से भरे हुए थे। उत्सव अपने चरम पर पहुँचता है आयोजन में शानदार भोज किया गया, जिसमें पारंपरिक व्यंजनों में नेमूस, खरे का कचौरी, सलोनी, मेवे का खिचड़ी जैसे लजीज व्यंजन शामिल थे। 
 यह उत्सव, जो पारंपरिकता और उल्लास का आदर्श मिश्रण था, हमेशा के लिए उनकी यादों में अंकित रहेगा, होली के उस आनंद और भाईचारे का प्रतीक जो यह त्योहार प्रस्तुत करता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार