डॉ.भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती द्वारका में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली । द्वारका सेक्टर-7 स्थित आंबेडकर भवन में भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह आयोजित की गई। इस अवसर पर फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सोलंकी ने डॉ. आंबेडकर के सामाजिक योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, "डॉ. आंबेडकर केवल संविधान निर्माता नहीं थे, बल्कि वे सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के प्रबल समर्थक थे। उनका मानना था कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो व्यक्ति को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाता है।"
सोलंकी ने आगे कहा, “बाबा साहब का जीवन मानवता के उत्थान के लिए समर्पित था। उन्होंने दलित, शोषित और वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज बुलंद की और उन्हें सामाजिक समानता दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनका प्रसिद्ध संदेश 'शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो' आज भी प्रासंगिक है और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।"कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में आंबेडकर भवन के प्रधान श्रीकृष्ण तंवर, उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, सुभाष चंद, बिशन सिंह तंवर, सुखबीर तंवर, प्रीतम बडगुर्जर, चमन मेहरा, लोकबीर तंवर, जुलाहा समाज के 360 के प्रधान राम सिंह, वाल्मीकि समाज के प्रधान नरेश कुमार, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जोगिंदर सोलंकी, दीपक वशिष्ठ, प्रकाश, नफे सिंह, पवन तंवर, राजकुमार सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल थे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड