आर्च कॉलेज ऑफ़ डिज़ाइन एंड बिज़नेस में 25वीं वर्षगांठ समारोह का आरम्भ

० आशा पटेल ० 
जयपुर: आर्च कॉलेज ऑफ़ डिज़ाइन एंड बिज़नेस ने अपनी 25वीं वर्षगांठ समारोह के उपलक्ष में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया | प्रख्यात विद्वान अजय याग्निक ने सुंदरकांड का पाठ किया | कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों, पूर्व छात्रों और अन्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इस अवसर पर आर्च कॉलेज की संस्थापक और निदेशक अर्चना सुराणा ने कहा,"आर्च केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि एक विचारधारा है जो डिज़ाइन, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देती है। 25 वर्षों में हमने हजारों छात्रों को सफल करियर बनाने में मदद की है। इस जश्न की शुरुआत हमने सुंदरकांड पाठ से की, ताकि सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ सकें।" 
अनार्की डिज़ाइन कल्चर फेस्ट के दौरान विभिन्न रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने टैलेंट हंट प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी गायन और नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। टी-शर्ट पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा, वार ऑफ डीजे नामक संगीतमय प्रतियोगिता ने माहौल को और भी ऊर्जावान बना दिया, जहां प्रतिभागियों ने अपनी बेहतरीन धुनों से समां बांध दिया। आर्च ने पूरे अप्रैल महीने को इस उत्सव का हिस्सा बनाते हुए 2 से 30 अप्रैल तक "ओपन डेज़" की घोषणा की है। इस दौरान प्रदर्शनियां और वर्कशॉप्स आयोजित की जाएंगी, जहां डिज़ाइन प्रेमी आर्च की रचनात्मकता और नवीन डिज़ाइन सोच को करीब से देख और समझ सकेंगे।
1999 में स्थापित आर्च कॉलेज ऑफ़ डिज़ाइन एंड बिज़नेस ने पिछले 25 वर्षों में डिज़ाइन और बिज़नेस शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक खास पहचान बनाई है। यहाँ के छात्र आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफल करियर बना रहे हैं। संस्थान का यह उत्सव सिर्फ बीते वर्षों की उपलब्धियों का जश्न नहीं है, बल्कि आने वाले समय में डिज़ाइन शिक्षा में और नवाचार लाने का संकल्प भी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार