राज्यपाल के सानिध्य मे 26- 27 को असमनी का राष्ट्रीय अधिवेशन

० आशा पटेल ० 
जयपुर । एसोसिएशन ऑफ़ स्माल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स ऑफ़ इंडिया का 31वां राष्ट्रीय अधिवेशन 26 एवं 27 अप्रैल कोl जयपुर के विधानसभा स्थित कांस्टीट्यूशनल क्लब में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के सानिध्य मे आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी करेंगे।असमनी की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष जयपुर पल्स के संपादक गोपाल गुप्ता ने बताया कि दो दिवसीय अधिवेशन में विभिन्न राज्यों से लगभग 350 प्रतिनिधि भाग लेंगे । 
इस अवसर पर प्रकाशित स्मारिका "कलम कुंभ" में राज्य की पत्रकारिता का इतिहास संकलित किया गया है । अधिवेशन में अनेक आलेख सहित प्रकाशित स्मारिका का विमोचन होगा। अधिवेशन में लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों की विभिन्न समस्याओं सहित संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश में 50 वर्ष से अधिक अवधि से पत्रकारिता कर रहे पत्रकारों का अभिनंदन किया जाएगा। अधिवेशन की आयोजन समिति के संयोजक जयपुर महानगर टाइम्स के संस्थापक विधायक गोपाल शर्मा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली