क्रेडाई रियल एस्टेट महाकुम्भ में 300 से अधिक प्रोजेक्ट्स का होगा प्रदर्शन

० आशा पटेल ० 
जयपुर.| कॉन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की राजस्थान ईकाई की ओर से प्रदेश का सबसे बड़ा रियल एस्टेट एक्सपो यानि बिल्डर्स महाकुम्भ 17 से 20 अप्रेल के बीच आयोजित होने जा रहा है। क्रेडाई राजस्थान के महासचिव रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह एक्सपो ग्राहकों और रियल एस्टेट निवेशकों के लिए मौका है जहां उन्हें एक ही जगह 300 से अधिक प्रोजेक्ट्स देखने और खरीदने का अवसर मिलेगा। क्रेडाई राजस्थान के को-कन्वीनर कृष्णा गुप्ता ने बताया कि हम पांच हजार विजिटर्स के आने की उम्मीद कर रहे हैं और साठ करोड़ का ऑन स्पॉट बिजनेस प्राप्त होने की आशा है।
इस बिल्डर्स महाकुम्भ में जयपुर, अलवर, अजमेर, उदयपुर, सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों के 40 से अधिक रियल एस्टेट व्यवसायी शामिल होंगे। इस दौरान 50 से अधिक स्टॉल्स लगाई जाएंगी। श्री गुप्ता ने बताया कि एक्सपो के माध्यम से प्लॉट, फ्लैट, विला, फार्म हाउस, दुकान सहित अन्य अनेक प्रॉपर्टी का विक्रय किया जाएगा। एक्सपो में दो साल के सबसे बड़े बंपर डिस्काउंट और ऑफर्स दिए जाएंगे। इस अवसर पर क्रेडाई राजस्थान के अध्यक्ष संजय गुप्ता, कन्वीनर गिर्राज अग्रवाल और को-कन्वीनर अमित विजयवर्गीय उपस्थित रहे। क्रेडाई रियल एस्टेट एक्सपो का आयोजन वर्धमान ग्रुप, पंजाब नेशनल बैंक, भव्या ग्रीन, त्रिमूर्ति कॉलोनाइजर्स एंड बिल्डर्स और ईसीई एलिवेटर्स बिरला ग्रुप के सहयोग से किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड