ABVP शिक्षा जगत के लिए हमेशा तत्पर खड़ी रहती है एवं समाधान करती है : कन्हैया कुमार

० योगेश भट्ट ० 
मंझौल, बेगूसराय। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मंझौल नगर इकाई के द्वारा नगर मंत्री मुकेश कुमार के नेतृत्व में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा बेगूसराय को शैक्षणिक व्यवस्थाओं के सुधार हेतु ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर छात्र नेता कन्हैया कुमार एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित कुमार सिंह गप्पू ने कहा कि दीनानाथ परमेश्वरी बालिका प्लस टू विद्यालय मंझौल का चयन पीएम श्री योजना के तहत किया गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस कदम का स्वागत करते हुए जानकारी साझा करते हुए कि इस विद्यालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देना था। क्योंकि इस विद्यालय की स्थापना बालिका शिक्षा के उद्देश्य से किया गया था। इस विद्यालय में बालकों के नामांकन से व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है।

 इसके लिए विद्यार्थी परिषद शिक्षा पदाधिकारी से मिलकर ज्ञापन के माध्यम से अविलंब विचार करने की माँग करती है। इसी अवसर पर जिला सहसंयोजक रवि कुमार एवं प्रांत छात्रा प्रमुख श्वेतनिशा शांडिल्य ने कहा कि निदेशक माध्यमिक शिक्षा बिहार सरकार के पत्रांक 11, दिनांक 16/4/25 के आलोक में केवल बालिकाओं के नामांकन का आदेश प्राप्त हुआ है। एबीवीपी इस आदेश का स्वागत करती है। अतः शिक्षा जगत से जुड़े हुए पदाधिकारी से निवेदन है कि निदेशक माध्यमिक शिक्षा बिहार सरकार के आदेश को अतिशीघ्र अपने स्तर से क्रियान्वन करने का आदेश निर्गत करें।

 अगर इन समस्याओं का समाधान नहीं होगा तो विद्यार्थी परिषद से जुड़े सभी प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित कुमार सिंह गप्पू, नगर मंत्री मुकेश कुमार, जिला सहसंयोजक रवि कुमार, श्यामजी, रिशुराज, नगर अध्यक्ष अविनाश कुमार, जिला प्रमुख रविराज सिंह, जिला मीडिया प्रमुख दिव्यांशु, प्रियदर्शनी झा, शिवानी सिंह, पूजा, शालिनी राज, सगुन भारती, पल्लवी कुमारी, अंजली कुमारी, पूजा कुमारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत