सुधीर कासलीवाल की राजस्थानी संस्कृति पर " एनालॉग फोटोग्राफी एग्जीबिशन

० आशा पटेल ० 
जयपुर। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर के स्थापना दिवस समारोह पर जयपुर के ज्वैलर एवं फोटोग्राफर सुधीर कासलीवाल द्वारा एक एनालॉग फोटोग्राफी एग्जीबिशन, 'द सॉन्ग ऑफ लाइट - एन एनालॉग ओडिसी थ्रू राजस्थान 17 से 19 अप्रैल तक जयपुर के आरआईसी में आयोजित की जा रही है। एग्जीबिशन का उद्घाटन जर्मनी, इंडोनेशिया और इथियोपिया में पूर्व एन्वॉय, एम्बेसडर, गुरजीत सिंह; यूके, बेल्जियम और यूरोपीयन यूनियन में पूर्व एन्वॉय, एम्बेसडर, गायत्री आई कुमार; कुवैत में पूर्व एन्वॉय और इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस के पूर्व महानिदेशक, एम्बेसडर सतीश मेहता और राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर के निदेशक, निहाल चंद गोयल द्वारा किया गया।
यह फोटोग्राफी एग्जीबिशन राजस्थान के लोगों के जीवन और संस्कृति की एक अनुभवात्मक यात्रा कराती है। इसमें पिछले 60 वर्षों में खींची गई 60 से अधिक फिल्म फोटोग्राफ्स प्रदर्शित की गई हैं, जिनमें कुछ दुर्लभ सिबाक्रोम प्रिंट भी शामिल हैं। यह इमर्सिव फ़ोटो शो दर्शकों को राजस्थान के बीते युग में ले जाता है, जहां वे उस पुराने समय की सुंदरता को जीवंत रूप में अनुभव कर सकते हैं। कैमरे के पीछे के जादूगर सुधीर कासलीवाल उन दृश्य और कहानियों को सामने लाए हैं, जो समय के साथ कहीं खो गई थीं और इन अमूल्य फोटोग्राफ्स के माध्यम से उन्हें फिर से जीवित किया है। 
यह एग्जीबिशन हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध फोटोग्राफर स्टीव मैककरी द्वारा सुधीर कासलीवाल की 'डार्करूम 2.0' के उद्घाटन के कुछ ही दिनों बाद ही आयोजित की जा रही है। यह अत्याधुनिक डार्करूम 2.0 फोटोग्राफरों और फोटोग्राफी प्रेमियों केलिए एनालोगफोटोग्राफी की तकनीको प्रक्रियाओं पर आधारित कार्यशालाएं व अनुभव करवाएगा | इस अवसर पर शहर की कई जानी मानी हस्तियाँ और फोटोग्राफी कला के कद्रदान , कला के शोकिन ,आर्टिस्ट ,मिडिया ने सुधीर कासलीवाल की फोटो ग्राफ्स की भूरी भूरी प्रशंसा की |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा