सीए सचिन जैन आईसीएआई के कॉर्पोरेट प्रशासन समिति में मनोनीत

० आशा पटेल ० 
जयपुर | इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष चरणजोत सिंह नंदा एवं उपाध्यक्ष सीए प्रसन्ना कुमार डी की अनुशंषा पर समिति के चेयरमैन बाबू अब्राहम कल्लिवायलिल ने सी.ए. सचिन कुमार जैन को आईसीएआई की कॉर्पोरेट कानून एवं कॉर्पोरेट प्रशासन समिति (सीएलएंडसीजीसी) समिति में को-ऑप्टेड मनोनीत किया है | यह आईसीएआई की सबसे महत्वपूर्ण गैर-स्थायी समितियों में से एक है।

 सीएलएंडसीजीसी की स्थापना पेशे के सशक्तिकरण के साधन के रूप में कार्य करने के लिए की गई है और इसका उद्देश्य सर्वोत्तम वैश्विक प्रथाओं के साथ एक निष्पक्ष कॉर्पोरेट व्यवस्था को सुविधाजनक बनाना है। समिति कॉर्पोरेट कानून, भारतीय भागीदारी अधिनियम और सीमित देयता भागीदारी अधिनियम, नियमों, विनियमों, दिशानिर्देशों, अधिसूचनाओं, योजनाओं और उनके तहत जारी अनुसूचियों की भी सर्वोत्तम वैश्विक प्रथाओं के संदर्भ में जांच करती है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली