महिलाओं का पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ प्रदर्शन

० आशा पटेल ० 
जयपुर : जयपुर की सारस्वत समाज की महिलाओं ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले की कठोर निंदा करते हुए अमर जवान ज्योति पर प्रदर्शन कर अपना आक्रोश प्रकट किया है। महिलाओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और सरकार से आतंकवाद के समूल नाश के लिए कठोर कदम उठाने की माँग की है। महिलाओं ने कहा कि अब समय आ गया है जब पाकिस्तान के विरुद्ध निर्णायक और कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे देश की एकता, अखंडता और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इस अवसर पर जयपुर की कई सक्रिय और जागरूक महिलाओं – संगीता शुक्ला, राखी शुक्ला, योगिता ओझा, संगीता शर्मा, प्रांजल सारस्वत, प्रकाश सारस्वत, रीतु ओझा, रुपाली शर्मा, मोनिका, निशा शुक्ला, विदुषी शुक्ला, अर्चना, अचला, चारू, रेणु,सोनी ओझा, दीप्ति ओझा, नीलम सारस्वत, हेमलता सारस्वत, लता शुक्ला, अनामिका, सुनीता, विनीता आदि पहलगाँव हादसे में मृतको के लिए मौन धारण कर कैण्डल जलाकर श्रद्धांजलि भी दी । 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास