उमा दीदी यानि डॉ संघमित्रा देसाई नहीं रहीं

० आशा पटेल ० 
जयपुर। संपूर्ण क्रांति विद्यालय, (वेडछी, गुजरात) की संचालिका तथा नारायण देसाई की सुपुत्री डॉ संघमित्रा गाडेकर (उमा दीदी) का निधन हो गया । उनकी बेटी दुआ ने कि मॉं को यानि उमा दीदी को हार्ट अटैक हुआ था। फिर एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी हुई। लेकिन वह रिकवर नहीं कर पायीं। उनके हार्ट वॉल में छेद हो गया था। उमा दीदी पेशे से डॉक्टर रही थीं। लेकिन कई दशकों से उन्होंने अपना जीवन सर्वोदय के काम में पूरी तरह समर्पित कर दिया था। इस दुनिया से नारायण देसाई के विदा होने के बाद संपूर्ण क्रांति विद्यालय का कामकाज सालों से वही सॅंभालती आ रही थीं।
गांधी जी के सहयोगी रहे महादेव देसाई के पुत्र नारायण देसाई द्वारा स्थापित यह विद्यालय अहिंसक समाज रचना के उद्देश्य से कार्यकर्ता प्रशिक्षण के लिए जाना जाता है। वेदछी के इस विद्यालय को बाबू भाई यानि नारायण देसाई ने संपूर्ण क्रांति विद्यालय स्थापित किया था। डॉ संघमित्रा गाडेकर यानी उमा दीदी, नचिकेता देसाई और अफलातून देसाई की बड़ी बहन थीं। नचिकेता देसाई (मुन्नू भाई) को हम पहले ही खो चुके हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास