पुलिस पर्यटकों से संवेदनशील व्यवहार करें : दिया कुमारी

० आशा पटेल ० 
जयपुर । उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में पर्यटन शासन सचिव रवि जैन की वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शासन सचिवालय में पर्यटक सुरक्षा विषय पर बैठक आयोजित की गई। जिसमें पर्यटक सहायता बल के सुदृढ़ीकरण से सम्बंधित बिन्दुओं पर चर्चा की गई। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बैठक में निर्देश दिए कि राजस्थान में पर्यटक फ्रेंडली और सुरक्षित वातावरण के लिए पुलिस पर्यटकों से संवेदनशील होकर व्यवहार करें, एवं सुरक्षा के मानदंडों का अनुसरण करें। राजस्थान में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। 
 पर्यटकों की सुविधाएं और सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कार्य करने से निश्चित ही राजस्थान में आने वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।
उपमुख्यमंत्री ने पर्यटक सहायता बल की पर्यटक स्थलों पर तैनाती उनके कार्यों, वर्तमान परिदृश्य में पर्यटकों के साथ होने वाले घटनाओं एवं उनकी समस्याओं को सुलझाने, पर्यटक स्थलों पर टिकिटिंग एवं प्रवेश द्वार पर विशेष चैंकिग के लिये मेटल डिटेक्टर लगवाने, पर्यटकों के साथ बार-बार घोखाधड़ी करने वाले ट्यूर ऑपरेटरों एवं होटल मालिकों को ब्लेकलिस्ट करने, राज्य के बाहर से आने वाले पर्यटकों को पुलिस द्वारा संवेदनशीलता से व्यवहार किये जाने जैसे बिन्दुओं पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने पर्यटक थानों के सुपरविजन एवं राज्य पुलिस के जवान प्रतिनियुक्ति पर लिये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में आनन्द कुमार त्रिपाठी, अति. निदेशक (विकास), ललित कुमार, विशेषाधिकारी उप मुख्य मंत्री , उपेन्द्र सिंह, शेखावत उप निदेशक, TRC जयपुर, विजय सेहरा, उप निदेशक (टैफ) जयपुर, मानसिंह राठौड, कॉर्डिनेटर (टैफ) जयपुर उपस्थित रहें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत