मुंबई इंडियंस वानखेड़े स्टेडियम में मनाएगी ईएसए डे

० आशा पटेल ० 
मुंबई : मुंबई इंडियंस का लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला मुकाबला 'एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स फॉर ऑल' (ईएसए) पहल को समर्पित होगा। रिलायंस फाउंडेशन की इस प्रमुख सामाजिक पहल के अंतर्गत इस वर्ष 19,000 बच्चे, जिनमें 200 दिव्यांग बच्चे भी शामिल हैं, पहली बार किसी लाइव मैच का अनुभव लेंगे और अपनी पसंदीदा टीम का उत्साहवर्धन करेंगे। मुंबई इंडियंस टीम को संबोधित करते हुए रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता एम. अंबानी ने कहा, “यह हमारे लिए बेहद खास मैच है। ये बच्चे सालों से इस दिन का इंतज़ार करते हैं। आप उनके लिए प्रेरणा बन सकते हैं।”

उन्होंने एक भावुक अनुभव साझा करते हुए कहा, “एक बच्ची ने मुझसे कहा था कि वह केक अपने भाई के लिए बचा रही है, क्योंकि उसने कभी केक नहीं खाया। ऐसे क्षण हमें इन बच्चों का साथ देने और उनके सपनों को उड़ान देने के लिए प्रेरित करते हैं।”2010 में शुरू हुई ईएसए पहल का उद्देश्य हर बच्चे को शिक्षा और खेल के माध्यम से अवसर प्रदान करना है। यह मैच सिर्फ क्रिकेट का नहीं, बल्कि समावेशन, आशा और प्रेरणा का उत्सव है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार