आर्च कॉलेज को ‘सस्टेनेबल फैशन’ के लिए मिला सम्मान

० आशा पटेल ० 
जयपुर : आर्च कॉलेज ऑफ़ डिज़ाइन एंड बिज़नेस, को ‘क्लाइमेट एक्शन एंड सस्टेनेबिलिटी कॉन्फ्रेंस एंड अवॉर्ड्स में ‘सस्टेनेबल फैशन’ श्रेणी में सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार द सीएसआर यूनिवर्स द्वारा आर्च कॉलेज की निदेशक अर्चना सुराणा को प्रदान किया गया। आर्च को यह सम्मान उसके इनोवेटिव पाठ्यक्रम, जागरूकता अभियानों और स्थायी फैशन को मुख्यधारा में लाने के लिए किए गए प्रयासों के लिए दिया गया है। कार्यक्रम के दौरान आर्च कॉलेज की उस सोच और कार्यप्रणाली की सराहना की गयी, जिसमें फैशन को पर्यावरण-संवेदनशीलता के साथ जोड़ा गया है।

इस अवसर पर आर्च कॉलेज की संस्थापक और निदेशक अर्चना सुराना ने कहा, “आर्च में हम फैशन और डिज़ाइन को केवल दिखावे या सुंदरता तक सीमित नहीं मानते, बल्कि इसे समाज और पर्यावरण में बदलाव लाने का एक ज़रिया मानते हैं। हमारा मकसद ऐसे युवाओं को तैयार करना है जो सोच-समझकर और जिम्मेदारी के साथ डिज़ाइन करें, और बेहतर भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दें। यह आयोजन ‘एक समावेशी और मज़बूत भविष्य के लिए बदलाव’ थीम पर आधारित था। इसका मकसद पर्यावरण से जुड़े मुद्दों के लिए समाधान ढूंढना और आने वाले कल को बेहतर बनाना था। इस कार्यक्रम में देशभर से एक्सपर्ट्स, नीति निर्माता और नई योजनओं पर काम करने वाले लोगों ने हिस्सा लिया। दो दिन के इस सम्मेलन में 12 पैनल चर्चा हुईं, जिनमें 100 से ज़्यादा वक्ताओं ने भाग लिया और करीब 600 लोगों की मौजूदगी रही।

कॉलेज न केवल अपने पाठ्यक्रम में बल्कि कैंपस के संचालन में भी पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दे रहा है। इसके अंतर्गत सौर ऊर्जा का उपयोग, वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, और सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स को कॉलेज की रोज़मर्रा की कार्यप्रणाली में शामिल किया गया है। इसके अलावा, कॉलेज का डिज़ाइन बिज़नेस इनक्यूबेटर छात्रों को ऐसे बिज़नेस आइडियाज पर काम करने के लिए प्रेरित करता है जो डिज़ाइन से जुड़े होने के साथ-साथ समाज और पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद हों। यह प्लेटफॉर्म छात्रों को सिखाता है कि कैसे उनकी विचारधारा एक अच्छा काम कर सकती है और लोगों की ज़िंदगी बना सकती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा