मंगल प्लस मेडिसिटी की स्थापना दिवस पर प्राइवेट फंडिंग की तैयारी

० आशा पटेल ० 
जयपुर | मंगलप्लस मेडिसिटी हॉस्पिटल ने तीसरा स्थापना दिवस एक समारोह के साथ मनाया।
कार्यक्रम में मंगलम ग्रुप के चेयरमैन एन के गुप्ता ने बताया कि हमने एक अनुभवी इन्वेस्टमेंट बैंकरों की टीम को नियुक्त किया है ताकि हम अत्याधुनिक स्वास्थ सुविधाओं का विस्तार कर सकें। समारोह में चार सौ संगठनों, समाजों, एसोसिएशनों, क्लबों और संस्थाओं के ढाई हजार प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने हॉस्पिटल की इस अनूठी पहल की सराहना की। समारोह में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, विधायक डॉ. अरुण चौधरी, फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, मंगल ग्रुप के चेयरमैन एनके गुप्ता, डायरेक्टर रामबाबू अग्रवाल और विनोद गोयल, महामंगल पुरी धाम के सूर्यनारायण दास महाराज, मेयर सौम्या गुर्जर ने भाग लिया।
इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले तीन सौ से ज्यादा विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया गया। मंगलप्लस मेडिसिटी की डायरेक्टर नेहा गुप्ता ने बताया कि यहां इलाज के लिए आने वाले सभी दिव्यांग मरीजों को ओपीडी सुविधा निशुल्क मिलेगी। मंगलप्लस मेडिसिटी के सीएओ हिमांशु परनामी ने बताया कि हॉस्पिटल ने शुरुआती तीन साल में ही 2 लाख ओपीडी, 50 हजार आईपीडी, 10 हजार ओटी, 7 हजार आईसीयू एडमिशन, करीब 5 हजार कार्डियक, 5 हजार गैस्ट्रो, 4 हजार यूरोलॉजी, 3 हजार पेरीफेरल वैस्कुलर और 500 रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट का कीर्तिमान बनाया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार