दिल्ली के बाजार बंद रहेंगे

० संवाददाता द्वारा ० 
नयी दिल्ली : पहलगाम आतंकी हमले में मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि स्वरूप आज दिल्ली के बाजार बंद रहेंगे कैट ने व्यापारिक संगठनों से बंद को सफल करने की अपील कि पाहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में निर्दोष लोगों की जान जाने पर व्यापारिक समुदाय में गहरा शोक और आक्रोश व्याप्त है। इस दुखद घटना के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने एवं सरकार को मजबूत समर्थन देने हेतु दिल्ली के प्रमुख व्यापारिक संगठनों द्वारा कल दिनांक 25 अप्रैल, को दिल्ली व्यापार बंद का आह्वान किया गया है।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने इस आह्वान को पूर्ण समर्थन देते हुए दिल्ली के समस्त व्यापारियों से अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद रखें और शांतिपूर्ण तरीके से बंद का पालन करें। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री तथा चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि यह बंद कोई विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि एक श्रद्धांजलि और राष्ट्र के प्रति एकजुटता का प्रतीक है।

 हम सभी व्यापारियों से अपील करते हैं कि वे अपने-अपने बाजारों में सुरक्षा के सभी आवश्यक एहतियाती उपाय अपनाएं और सुनिश्चित करें कि बंद के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।  कैट ने दिल्ली पुलिस और प्रशासन से भी अनुरोध किया है कि वे इस बंद के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखें और सभी बाजारों में शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार