जितेन्द्र श्रीवास्तव REC के सीएमडी नियुक्त

० योगेश भट्ट ० 
गुड़गांव : जितेंद्र श्रीवास्तव,आईएएस,ने आरईसी लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया है। यह नियुक्ति विद्युत मंत्रालय के तहत भारत सरकार के अपर सचिव के पद और वेतन पर की गई है। श्रीवास्तव दो दशकों से अधिक समय तक विशिष्ट सेवा की है। उन्होंने भारत सरकार और बिहार सरकार में कई प्रमुख प्रशासनिक और नेतृत्वकारी भूमिकाएँ निभाई हैं।
 श्रीवास्तव जनवरी 2023 से जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

 इससे पहले वे बिहार सरकार के गृह विभाग और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) में सचिव के पद पर कार्यरत थे। उनकी नियुक्तियों में वित्त, बिजली क्षेत्र, शिक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। जमीनी स्तर पर शासन की उनकी गहरी समझ, केंद्रीय स्तर पर उनके अनुभव के साथ मिलकर, उन्हें आरईसी के रणनीतिक उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और भारत की बढ़ती बिजली और ऊर्जा जरूरतों का समर्थन करने के लिए अच्छी तरह से सुसज्जित बनाती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार