पिंक सिटी प्रेस क्लब में समर कैंप 1 जून से दिया कुमारी ने किया पोस्टर का विमोचन

० आशा पटेल ० 
जयपुर । उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पिंकसिटी प्रेस क्लब की ओर से आयोजित होने वाले ग्रीष्मकालीन बाल अभिरूचि शिविर (समर कैम्प) का पोस्टर विमोचन किया। प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा के नेतृत्व में प्रबंध कार्यकारिणी ने शासन सचिवालय में डिप्टी सीएम दिया कुमारी से मुलाकात कर समर कैंप में आने का न्योता दिया और प्रेस क्लब भवन के जीणोद्धार के लिए ज्ञापन सौपा। इस अवसर पर डिप्टी सीएम ने समर कैम्प के पोस्टर का विमोचन कर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होगा। साथ ही पत्रकारों की समस्याओं पर बातचीत कर समाधान का आश्वासन दिया और क्लब भवन का जीणोद्धार करवाने की बात भी कही।

प्रेस क्लब महासचिव मुकेश चौधरी ने बताया कि प्रबन्ध कार्यकारिणी सदस्य अनिता शर्मा के संयोजन में क्लब सदस्यों के बच्चों के लिए 1 से 10 जून तक समर कैम्प का आयोजन किया जाएगा। शिविर संयोजक अनिता शर्मा ने बताया कि समर कैम्प में बच्चों के शारीरिक एवं बौद्धिक विकास के लिए अनेक विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। आयोजित होने वाले शिविर में बच्चों को योग, मार्शल आर्ट, कथक, राजस्थानी नृत्य, वेस्टर्न डांस, नाटक, कला एवं पेंटिंग सिखाई जाएगी।
 प्रबंध कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष विकास शर्मा,उपाध्यक्ष डॉ.मोनिका शर्मा, ओमवीर भार्गव, दीपक सैनी, ज्ञानेंद्र मिश्रा, निखलेश शर्मा, शालिनी श्रीवास्तव, उमंग माथुर एवं विकास आर्य मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार