वी ने रु 299 प्रति सदस्य ऐड-ऑन के साथ फैमिली प्लान्स को बनाया फ्लेक्सिबल

० आशा पटेल ० 
मुंबई |  वी के फैमिली प्लान्स में अब कुल 9 कनेक्शन हो सकते हैं, जहां परिवार का हर सदस्य अलग से डेटा कोटा के फायदे पा सकता है | वी ने अपने फैमिली पोस्टपेड प्लान्स में नए ऐड-ऑन फीचर की घोषणा की है, जिसके तहत उपभोक्ता मात्र रु 299 प्रति सदस्य का शुल्क देकर अपने मौजूदा फैमिली प्लान में कुल 8 सदस्यों को शामिल कर सकते हैं। यह वी ऐप के ज़रिए मौजूदा वी फैमिली प्लान में परिवार के और सदस्यों को शामिल करने का सुविधाजनक तरीका है, जिससे परिवार के सभी सदस्य वी के शानदार फायदों का लाभ उठा सकते हैं।

वी का नया ऐड-ऑन फीचर सुनिश्चित करता है कि इस प्लान के तहत हर सदस्य को 40 जीबी हाई-स्पीड मंथली डेटा मिले। रु 299 प्रति कनेक्शन के शुल्क पर यह मार्केट में मौजूद सबसे प्रतिस्पर्धी विकल्प है, जो उपभोक्ता को उत्कृष्ट मूल्य और सुविधा प्रदान करता है। यह प्लान वी की मौजूदा फैमिली पोस्टपेड रेंज का पूरक है, जिसमें रु 701 की शुरूआती शुल्क पर दो से पांच सदस्यों के लिए डेटा, ओटीटी, वॉइस एवं एसएमएस के फायदे शामिल हैं।

 रु 299 के ऐड-ऑन फीचर के साथ वी के उपभोक्ता अब अपने अकाउन्ट में 8 तक सैकण्डरी सदस्य शामिल कर सकते हैं और अपने प्लान को अपग्रेड किए बिना ज़्यादा प्रत्यास्थता का लाभ उठा सकते हैं। उदाहरण के लिए वर्तमान में वी मैक्स फैमिली रु 701 के प्लान में 2 कनेक्शन शामिल हैं- 1 प्राइमरी और 1 सैकण्डरी। इस ऐड-ऑन फीचर के साथ रु 701 प्लान के यूज़र रु 299 प्रति सदस्य के शुल्क पर 7 तक अतिरिक्त सैकण्डरी सदस्य शामिल कर सकते हैं।

वी के फैमिली पोस्टपेड प्लान एक ही बिलिंग, व्यक्तिगत डेटा आवंटन एवं लागत में बचत के साथ अकाउन्ट मैनेजमेन्ट को आसान बनाते हैं। यह नया फीचर भारतीय परिवारों की बदलती ज़रूरतों के अनुसार उन्हें व्यवहारिक समाधान उपलब्ध कराने की वी की प्रतिबद्धता को और मजबूत बनाता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार