427 नए आवासों से खुले बेहतर जीवन के द्वार : 5 आवासीय योजनाओं की शुरुआत

० आशा पटेल ० 
,जयपुर  । राजस्थान आवासन मण्डल की बहुप्रतीक्षित आवासीय योजनाओं का  जयपुर विकास प्राधिकरण नागरिक सेवा केंद्र में शुभारम्भ किया गया। नगरीय विकास, स्वायत्त शासन एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने इन योजनाओं की शुरुआत करते हुए कहा कि यह केवल निर्माण नहीं, बल्कि प्रदेशवासियों को सुरक्षित और सुविधायुक्त जीवन की ओर ले जाने वाला कदम है। खर्रा ने बताया की इन 5 योजनाओं के तहत कुल 427 आवास/फ्लैट्स बनाए जाएंगे, जो जयपुर, बारां, बूंदी और धौलपुर जैसे जिलों में आमजन को एक बेहतर आवासीय विकल्प देंगे।
मुख्य योजनाएं इस प्रकार हैं : गुलमोहर अपार्टमेंट, मानसरोवर (जयपुर): उच्च आय वर्ग के लिए 160 फ्लैट्स, न्यूनतम अनुमानित लागत रु 90.40 लाख।  गंगा अपार्टमेन्ट, प्रतापनगर (जयपुर): उच्च आय वर्ग के लिए 80 फ्लैट्स, लागत रु 61.20 लाख।  गजनपुरा योजना, बारां: विभिन्न आय वर्गों के लिए 52 स्वतंत्र आवास, लागत रु 8 लाख से प्रारंभ।  लाखेरी योजना, बूंदी: 122 स्वतंत्र आवास, रु 27.10 लाख से प्रारंभ।
 बाड़ी रोड़ योजना, धौलपुर: 13 स्वतंत्र आवास, लागत रु 50 लाख से प्रारंभ।

इस अवसर पर मंत्री खर्रा ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार हर वर्ग को आवास उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा की राज्य सरकार सिर्फ मकान नहीं दे रही , बल्कि एक सम्मानजनक जीवन का माध्यम दे रही हैं। उन्होंने बताया कि सभी योजनाएं समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से विकसित की जाएंगी, ताकि लाभार्थियों को आधुनिक जीवन की समस्त सुविधाएं मिल सकें। समारोह में आवासन मण्डल के अध्यक्ष वैभव गालरिया, आवासन आयुक्त डॉ रश्मि शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड