राज्य के नगरीय निकायों में 8 जून को मतदान दिवस के अवसर पर सूखा दिवस घोषित

० आशा पटेल ० 
जयपुर। राज्य सरकार ने आदेश जारी कर राज्य के नगरीय निकायों में रिक्त हुए पदों पर 8 जून को मतदान दिवस के अवसर पर सूखा दिवस घोषित किया है। नगर निकाय के निर्वाचन क्षेत्रों एवं उससे लगते हुये 5 किलोमीटर परिधीय क्षेत्रों में मतदान समाप्ति पर पूर्ण होने वाली 48 घंटों की अवधि अर्थात 6 जून को सांय 05.00 बजे से 8 जून को सांय 05.00 बजे तक सूखा दिवस रहेगा। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार राज्य की पंचायतीराज संस्थाओं के उप चुनाव माह मई-जून, 2025 के लिये मतदान 8 जून को करवाये जाने के निर्देश जारी किये गये हैं।

आदेश के अनुसार निर्वाचन क्षेत्र तथा ऐसे क्षेत्र की 5 कि.मी. परिधीय क्षेत्र में शराब की बिक्री, वितरण एवं प्रदायगी पूर्णतया निषिद्ध होने के कारण मतदान समाप्ति से 48 घण्टे पूर्व तथा जहां पंच/ सरपंच चुनाव हो वहां मतगणना समाप्ति तक सूखा दिवस रहेंगा । निर्वाचन क्षेत्रों में तथा उनके 5 कि.मी. परिधीय क्षेत्र में 6 जून को सांय 05.00 बजे से 8 जून को सांय 05.00 बजे तक व जहां पंच एवं सरपंच के चुनाव होने हैं, वहां मतदान 8 जून को मतगणना समाप्ति तक सूखा दिवस घोषित किया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार