ऊर्जा संरक्षण की दिशा में मिसाल बना ‘आवास भवन’ को BEE द्वारा मिली 5 स्टार रेटिंग

० आशा पटेल ० 
 जयपुर। राजस्थान आवासन मण्डल ने ऊर्जा संरक्षण की दिशा में मिसाल कायम की है। भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के अधीनस्थ प्रतिष्ठित ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) द्वारा मुख्यालय भवन “आवास भवन” को 5 स्टार रेटिंग से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि भवन की ऊर्जा दक्षता, पर्यावरणीय उत्तरदायित्व और सतत विकास के प्रति मण्डल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस उपलब्धि को राजस्थान में सरकारी भवनों के लिए एक प्रेरणास्रोत के रूप में देखा जा सकता है ।

ऊर्जा प्रदर्शन सूचकांक (Energy Performance Index - EPI) भवन के डिजाइन और निर्माण के दौरान ऊर्जा दक्षता का मूल्यांकन करता है। यह ऊर्जा उपयोग का माप है, जो प्रति वर्ग मीटर या प्रति व्यक्ति ऊर्जा खपत को दर्शाता है। EPI का उपयोग करके ऊर्जा दक्षता में सुधार के लिए बेहतर इंसुलेशन, अधिक कुशल उपकरण या नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग किया जाता है। इसका उपयोग ऊर्जा दक्षता को मापने व सुधारने में किया जाता है।

ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार के BEE द्वारा राजस्थान आवासन मण्डल, आवास भवन (मुख्यालय) के बिल्ट-अप एरिया 18513.75 वर्ग मीटर, connected load 250 KW, तथा तय मानकों के आधार पर EPI – 14.3 kWh/(sqm/year) पर 5 स्टार रेटिंग प्रदान की गई। इस अवसर पर आवासन आयुक्त डॉ रश्मि शर्मा ने कहा की यह सम्मान हमारे लिए अत्यंत गर्व की बात है और यह हमारी टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। हम ऊर्जा दक्षता जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और प्रयासरत है कि हमारी आवासीय योजनाओं में भी हम 5 स्टार रेटिंग प्राप्त करें । राज्य सरकार की मंशानुसार राजस्थान आवासन मण्डल आगे भी ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरणीय संतुलन और सतत शहरी विकास के लिए कार्य करता रहेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार