"मारवाड के गाँधी-अशोक गहलोत" का विमोचन

० आशा पटेल ० 
जयपुर| राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने "मारवाड के गाँधी- अशोंक गहलोत" नामक पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक के लेखक स्वच्छ नगर संस्था, जयपुर के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष स्व.डा. सत्यनारायण सिंह, पूर्व आई.ए.एस. हैं। इस अवसर पर राजीव अरोडा, अध्यक्ष स्वच्छ नगर संस्था, एम.एल. कुमावत पूर्व आई.पी.एस., प्रो. बी.एम.शर्मा, पूर्व अध्यक्ष राजस्थान लोक सेवा आयोग इकराम राजस्थानी, प्रसिद्द शायर और साहित्यकार, घनश्याम मेहर विधायक, टोडाभीम, 
एम.एल. सैनी, भरत कुदाल, सत्येन चतुर्वेदी, राम सिंह मीणा, सदस्य, राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग, श्रीमती सज्जन पोसवाल सदस्य राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग, युवराज सामंत, एडवोकेट, रमाकांत दाधिच पत्रकार, हेमन्त शर्मा, विजेन्द्र मिश्रा, राधेश्याम उपाध्याय तथा पुस्तक की सम्पादक मंजू शर्मा के अतिरिक्त स्वच्छ नगर संस्था के कर्मचारी उपस्थित रहे। डॉ. सत्यनारायण सिंह के ज्येष्ठ पुत्र प्रो. (डॉ.) रिपुन्जय सिंह ने बताया है कि "मारवाड़ के गाँधी-अशोक गहलोत एक अद्भुत कृति है जिसमें वरिष्ठ प्रशासक सेवानिवृत आई.ए.एस. अधिकारी स्व. डॉ. सत्यनारायण सिंह द्वारा देश के प्रतिष्ठित राजनेता एवं राजस्थान के तीन बार मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत को समर्पित की गई है।

 यह संग्रह न केवल एक राजनेता के प्रति कृतज्ञता की अभिव्यक्ति है, बल्कि यह एक प्रेरणादायक दस्तावेज भी है जो आने वाली पीढ़ियों को सेवा, सादगी और समर्पण के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करेगा।
स्व. डॉ. सत्यनारायण सिंह ने गहलोत के व्यक्तित्व और कृतित्व पर 55 से अधिक लेख लिखे थे जिनमें से चिन्हित व प्रकाशित 34 श्रेष्ठ लेखों को इस पुस्तक में संग्रहित किया गया है। यह पुस्तक उनके जीवन, कार्यशैली, संवेदनशील सोच और सामाजिक प्रतिबद्धता का दस्तावेज है व उनके सेवाभाव, सादगी और जनहित के कार्यों के लिए "मारवाड़ के गाँधी " के रूप में सम्मानित किया जाता है।

स्व. डॉ. सत्यनारायण सिंह एक समर्पित लेखक और समाजसेवी रहे हैं, उनके 800 से अधिक लेख हस्तलिखित हैं, जो विभिन्न राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए। उनका लेखन गहन शोध, सटीक विश्लेषण और संवेदनशील दृष्टिकोण का परिचायक रहा है। इस पुस्तक का प्रकाशन स्वच्छ नगर संस्था, जयपुर के सौजन्य से डॉ. सत्यनारायण सिंह प्रकाशन समिति, विद्युत नगर, अजमेर रोड़, जयपुर द्वारा किया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड