बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आईसीएसआई ईस्टर्न रीजन के दीक्षांत समारोह में पधारे

० संवाददाता द्वारा ० 
पटना : द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) द्वारा पटना, बिहार में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 518 युवा सदस्य शामिल हुए। इस अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में जिबेश कुमार मिश्रा, शहरी विकास एवं आवास मंत्री, बिहार सरकार, विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। मिथिलेश तिवारी, पूर्व विधायक, बिहार तथा रितेश पांडे, अभिनेता एवं गायक विशेष अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित थे।

 उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कंपनी सेक्रेटरीज की भूमिका अब केवल अनुपालन तक सीमित न रहकर बोर्ड को परामर्श देने तक पहुँच गई है। उन्होंने देशभर में इस प्रतिष्ठित पेशे के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाने के लिए आईसीएसआई की सराहना की। जिबेश कुमार मिश्रा ने नव नियुक्त कंपनी सेक्रेटरीज से देश के कानूनों का पूर्ण रूप से पालन करने का आह्वान किया और डिजिटल क्रांति से उत्पन्न हो रहे अवसरों को अपनाने की सलाह दी। मिथिलेश तिवारी ने नव नियुक्त कंपनी सेक्रेटरीज को बधाई देते हुए उन्हें नैतिकता, उत्कृष्टता और जनसेवा के मूल्यों के साथ अपने पेशेवर यात्रा पर अग्रसर होने की प्रेरणा दी।

 रितेश पांडे ने आईसीएसआई द्वारा अपने सदस्यों में मूल्यों, नैतिकता और आदर्शों के विकास के लिए किए जा रहे सतत प्रयासों की सराहना की। द आईसीएसआई के प्रेसिडेंट सीएस धनंजय शुक्ला ने अपने संबोधन में नए सदस्यों से अपील की कि वे अवसरों को अपनाएं, साथ ही इस प्रतिष्ठित संस्था और पेशे के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी समझें, जो आज वैश्विक स्तर पर सुशासन को बढ़ावा देने वाली अग्रणी संस्था के रूप में प्रतिष्ठित हो चुकी है। सीएस धनंजय शुक्ला ने बताया कि किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट्स / पोस्ट ग्रेजुएट्स छात्र सीधे कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव कार्यक्रम में पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने आईसीएसआई छात्रों के लिए केंद्रीकृत निःशुल्क ऑनलाइन कक्षाओं की भी जानकारी दी।

उन्होंने भारतीय सशस्त्र बल, अर्धसैनिक बल, अग्निवीर, शहीदों के परिवार और उनके आश्रितों के लिए शुल्क छूट योजना के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख क्षेत्र के छात्रों के लिए सीएसईईटी और सीएस एग्जीक्यूटिव कार्यक्रम में विशेष प्रावधानों की जानकारी साझा की। साथ ही, आईसीएसआई द्वारा हाल ही में शुरू की गई प्रमुख पहलों पर भी प्रकाश डाला : गुजरात मेरीटाइम यूनिवर्सिटी के सहयोग से 2 वर्षीय पूर्णकालिक एमबीए कार्यक्रम: मेरीटाइम रेगुलेशन एवं कंप्लायंस मैनेजमेंट में, सीएस पाठ्यक्रम तथा समुद्री कानूनों और नियामक प्रथाओं को शामिल किया गया है ताकि सीएस छात्रों की नौकरी पाने की क्षमता को बढ़ाया जा सके।

 नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स (एनआईएसएम) के साथ कॉरपोरेट और सिक्योरिटीज मार्केट कंप्लायंसेस पर संयुक्त प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम (सीएसएमसी) – एग्जीक्यूटिव एवं प्रोफेशनल स्तर के कार्यक्रम, आईसीएसआई छात्रों हेतु। यूएई बिजनेस मैनेजर के लिए आईसीएसआई प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम: जो पेशेवरों को संयुक्त अरब अमीरात में कार्य की संभावनाओं के अनुरूप ज्ञान और कौशल प्रदान करता है। आईसीएसआई गाइडिंग प्रिंसिपल्स ऑन स्टेवार्डशिप (आईजीपीएस) जो जिम्मेदार निवेश के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं का वर्णन करते हैं, जिसमें पर्यावरण, सामाजिक और शासन कारकों को शामिल किया गया है, ताकि संस्थागत निवेशकों और सेवा प्रदाताओं को सशक्त बनाया जा सके।

इस अवसर पर सीएस पवन चांडक, वाईस प्रेसिडेंट, द आईसीएसआई, सीएस रुपांजना दे, सेंट्रल कॉउन्सिल मेंबर, द आईसीएसआई, सीएस आशीष मोहन, सेक्रेटरी, द आईसीएसआई, तथा सीएस अनुज सारस्वत, चेयरमैन, ईआईआरसी ऑफ आईसीएसआई भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड