स्व भैरोंसिंह मेमोरियल लाईब्रेरी का उपराष्ट्रपति व राज्यपाल द्वारा लोकार्पण

० आशा पटेल ० 
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की विद्याधर नगर स्थिति हैलीपेड पर भावभरी अगवानी की। उन्होंने उपराष्ट्रपति को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन और स्वागत किया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने उपराष्ट्रपति एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे स्व. भैरोंसिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर विद्याधर नगर स्थित उनके स्मृति स्थल पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की।
राज्यपाल ने कहा कि स्व. शेखावत व्यक्ति नहीं अपने आप में संवैधानिक संस्था थे। उल्लेखनीय है कि स्व भैरोंसिंह शेखावत राजस्थान के तीन बार मुख्यमंत्री रहे । इस अवसर पर स्व. भैरोसिंह शेखावत मेमोरियल लाइब्रेरी का भी लोकार्पण हुआ। इसमें उनकी स्मृति में पुस्तकों का संग्रह किया गया है। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, सांसद घनश्याम तिवाड़ी और उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास