उत्तराखंडी बोली-भाषा की कक्षाओं का शुभारंभ

० योगेश भट्ट ० 
 
शालीमार गार्डन,साहिबाबाद,गाजियाबाद : उत्तरांचल भ्रातृ समिति द्वारा मैट्रिक्स अकादमी के सहयोग से उत्तराखंडी बोली-भाषा (कुमाऊँनी एवं गढ़वाली) की कक्षाओं की द्वितीय कार्यशाला सम्पन्न हुई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य हमारी समृद्ध भाषाई विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ना है। कार्यशाला के 32 छात्र/छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 14 नए छात्र/छात्राएं जुड़े और इसके अलावा 18 थे। इस अवसर पर चंद्र मोहन केमनी, जनक भट्ट एवं भावना धौलाखंडी ने बच्चों को उत्तराखंडी भाषाओं की विशेषताओं एवं उनके महत्व से अवगत कराया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले नरेश देवरानी, सेनानी हरीश खर्कवाल, महिपाल रावत, वीरेंद्र सिंह रावत, विजय जुगरान, अर्जुन पटवाल एवं अनिल नौटियाल, मुख्य अतिथि विक्रम पंवार एवं पूर्व अध्यक्ष दरवान सिंह नेगी थे। इस अवसर पर उपस्थित कुशल सिंह मनराल, प्रकाश धौलाखंडी, प्रकाश भारद्वाज एवं श्रीमती हेमा नेगी (धर्मपत्नी दरवान सिंह नेगी, पूर्व अध्यक्ष) समिति विशेष रूप से भूपेंद्र रावत  जिन्होंने मैट्रिक्स अकादमी को कार्यशाला हेतु उत्तराखंडी समाज की सच्ची सेवा की। 
भविष्य में यह कक्षाएं प्रत्येक रविवार प्रातः 09:00 से 11:00 बजे तक नियमित रूप से संचालित की जाएंगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास