मणिपाल हाॅस्पिटल जयपुर में मदर्स डे एवम ल्यूपस डे के अवसर पर हैल्थ टाॅक शो का आयोजन

० आशा पटेल ० 
जयपुर : मणिपाल हाॅस्प्टिल व क्वींस ऑफ जयपुर एवं नारी कभी ना हारी लेखिका साहित्य संस्थान व सपनाज ड्रीम्स चेरिटेबल ट्रस्ट के सयुक्त तत्वावधान में एक हेल्थ टॉक शो का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के बारे में जागरूक करना था। मणिपाल हाॅस्प्टिल के डाॅ. अखिल गोयल गठिया रोग चिकित्सक व डॉ नेहा गोदारा, डॉ मनीषा गुप्ता स्त्री एवं प्रसुति रोग चिकित्सक ने महिलाओं के स्वास्थ्य समस्याओं व उनके समाधान के बारे में बताया व कहा की थोडा बहुत जीवनषैली में बदलाव करके महिलायें इन सबसे छुटकारा पा सकती है।
डाॅ. अखिल गोयल ने बताया की महिलाओं में ल्यूपस की बिमारी बहुत होती है, जो की आगे चलकर भयानक रुप ले सकती है। किन्तु जागरुक रहने से इसको प्रारम्भ में ही दूर किया जा सकता है। क्वींस क्लब ऑफ जयपुर की निदेशक रितु दवे ने बताया कि इस टॉक शो का मकसद महिलाओं को स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों और उनके समाधान के प्रति जागरूक करना रहा। मणिपाल हॉस्पिटल जयपुर के डायरेक्टर रंजन ठाकुर ने उपस्थित सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया
साथ ही हाॅस्पिटल की और से स्मृति चिन्ह भेंट करें व कहा कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम करके सदैव अपने सामाजिक सरोकार को निभायेंगे। कार्यक्रम में 100 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर लेखिका कमलेश शर्मा की पुस्तक एक बार फिर काव्य सग्रह का विमोचन भी किया गया। साहित्य संस्थान की संस्थापक अध्यक्ष वीना चैहान एवं अध्यक्ष नीलम सपना शर्मा, डॉ कंचन सक्सेना भी उपस्थित रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड